5 कारण जिनके चलते अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर
भारत के क्रिकेट को सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नया चीफ सिलेक्टर मिल गया है, जिसमें पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को चुना गया है। भारत क्रिकेट के भविष्य की रूपरेखा तय करने में यह पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
चयन समिति का काम बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना, प्रतिभा की पहचान करना, उसको तराशना, टीम मैनेजमेंट के साथ तालमेल बैठाना है। ऐसे पांच कारणों के बारे में जानते हैं जिनके चलते अजीत अगरकर को चीफ सिलेक्टर चुना गया है।

एक हाई प्रोफाइल कैडिंडेट
अजीत अगरकर का कद भारतीय क्रिकेट में बड़े कद के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने खेल करियर के बाद क्रिकेट कमेंट्री और कोचिंग में भी नाम कमाया है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 349 विकेट ले चुके हैं। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनको भारतीय क्रिकेट में काफी प्रतिष्ठता हासिल है।
एक मजूबत व्यक्तित्व के धनी
अगरकर को मुखर अंदाज में अपनी बात कहने के लिए जाना जाता है। उनका स्टाइल भले ही रवि शास्त्री जैसा बिंदास नहीं लेकिन वे बेबाक हैं। इससे पहले एसएसके प्रसाद जैसे चीफ सिलेक्टर पर विराट कोहली जैसे व्यक्तित्व के आगे दबने के आरोप लगते रहे हैं। अगरकर टीम के सितारों की चमक में फीके नहीं पड़ने जा रहे हैं।
पुराना अनुभव-
अगरकर के पास कोचिंग और टीम मैनेजमेंट का काफी अनुभव है। वे हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के तेज तर्रार कोचिंग स्टाफ में वे शामिल थे। इससे पहले वे मुंबई क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
युवा कैडिंडेट और टी20 का अनुभव-
अभी तक जितने भी चीफ सिलेक्टर हुए हैं उनको टी20 क्रिकेट खेलने का बहुत अनुभव नहीं रहा था। क्रिकेट का लेटेस्ट फॉर्मेट इस समय दुनिया पर छाया हुआ है। ऐसे में बीसीसीआई की युवा चीफ सिलेक्टर की जरूरत, जिसने टी20 का भी अनुभव लिया है, को अगरकर पूरा करते हैं। उन्होंने भले ही 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में 62 मैचों का बड़ा अनुभव हासिल है।
एकतरफा दावेदार-
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर ऐसे इकलौते कैंडिडेट थे जिनका क्रिकेट सलाहकार समिति ने इंटरव्यू लिया है। हालांकि बीसीसीआई द्वारा इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है, लेकिन यह बात सामने आई है कि तीन सदस्यीय सीएसी ने अगरकर को सर्वसम्मति से चुना है।












Click it and Unblock the Notifications