Watch: 97 पर ऑलआउट हुई CSK तो युवराज सिंह ने रैना को कर दिया ट्रोल, मिला तगड़ा जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में जब भी दो सबसे सफल टीमों के बीच भिडंत होती है तो एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही माहौल आईपीएल 2022 के 59वें मैच में भी देखने को मिला जब वानखेड़े के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई। इस मैच से पहले तक सीएसके के लिये प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा थी लेकिन रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हराकर उसकी इस उम्मीद को भी खत्म कर दिया।

5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस जब इस मैच में खेलने उतरी तो उसके पास बचाने को ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन उसने अपने फैन्स को याद रखने के लिये काफी कुछ दिया। हैरानी की बात है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली दोनों टीमें अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनीं।
और पढ़ें: 'बटलर का विकेट लेकर मुझे मजा आया', साकरिया-नॉर्खिया ने बताया दिल्ली कैपिटल्स का प्लान

एक दूसरे को ट्रोल करते नजर आये रैना-युवराज
मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले के अंदर ही चेन्नई की आधी टीम को वापस पवेलियन भेज दिया जिसके चलते सीएसके अपने आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे न्यूनतम स्कोर पर 97 पर सिमट गई। मैच के नतीजे ने कई दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसमें भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह भी रहे, जो कि एक इंडोर फुटबॉल मैच देखने के लिये युवराज सिंह के साथ पहुंचे थे। युवराज सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक छोटी वीडियो शेयर की है जिसमें वो रैना के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, और 97 रन पर सीएसके के ऑल आउट होने के बाद एक दूसरे को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिस सीजन रैना नहीं प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंची सीएसके
युवराज ने रैना को ट्रोल करते हुए कहा कि रैना, आज आपकी टीम 97 पर ऑल आउट हो गई है, इस पर क्या कहना चाहेंगे आप। इसके जवाब में रैना ने करारा जवाब दिया और युवराज को ट्रोल कर दिया। उन्होंने कहा कि उस मैच में मैं नहीं था। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के पिछले 14 सीजन में सुरेश रैना सीएसके की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी बने रहे थे और टीम को 4 खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। मजे की बात यह है कि सीएसके की टीम आईपीएल के इतिहास में जिन दो सीजन में प्लेऑफ का सफर नहीं तय कर सका है उन दोनों ही सीजन में रैना टीम के साथ नहीं थे। आईपीएल 2020 में रैना को पारिवारिक कारणों के चलते सीजन से पहले टूर्नामेंट छोड़कर घर आना पड़ा था तो वहीं पर इस सीजन सीएसके की टीम ने उन्हें ऑक्शन में नहीं खरीदा, और दोनों ही सीजन टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने में नाकाम रही है।

सीएसके के लिये रन मशीन रहे हैं रैना
सुरेश रैना ने पिछले सीजन कैंपेन का आगाज अर्धशतक के साथ किया था लेकिन 12 मैचों के दौरान कुल 160 रन ही बना सके थे। हालांकि इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स अपना चौथा खिताब जीतने में कामयाब रही थी। रैना ने अपने आईपीएल करियर के दौरान 5528 रन बनाये हैं जिसमें से 4687 रन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आये। वहीं युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के लिये अपना आखिरी सीजन खेला था जिसमें उन्होंने 4 मैचों में 98 रन बनाये थे। अपने पहले ही मैच में युवराज ने 53 रन ठोंके थे वही पर चहल को दूसरे मैच में लगातार 3 छक्के लगाये थे। हालांकि इसके बाद जब उन्हें रिलीज कर दिया गया तो उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूप को अलविदा कह दिया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications