Rishabh Pant जीरो पर OUT, आग बबूला हुए फैंस, विराट कोहली को कर दिया ट्रोल

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बिना खाता खोले रन आउट होने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भारत न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 359 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सामना कर रहा है और टीम ब्रेक तक भारतीय टीम के सात खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं।

ऋषभ पंत रन आउट

23वें ओवर के दौरान ऋषभ पंत रन आउट हो गए, उन्होंने एक रन लेने की कोशिश में अपनी विकेट गंवा दी। दरअसल, विराट कोहली ने गेंद को थर्ड मैन की ओर मारा, जहां न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर तैनात थे। कोहली के रन लेने के बावजूद पंत समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाए, लिहाजा सेंटनर ने उन्हें रन आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता चला गया।

Rishabh Pant 1

कोहली ने फिर किया निराश

पहले मैच में हार झेलने के बाद भारत अब सीरीज हारने की स्थिति में है। पंत के रन आउट होने से स्थिति और भी खराब हो गई है। उम्मीद थी कि पंत दमदार प्रदर्शन करेंगे और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ देंगे। हालांकि, बिना कोई रन जोड़े उनका आउट होना एक बड़ा झटका था। इसके बाद टीम के अहम खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर स्पिन के आगे घुटने टेककर सिर्फ़ एक 17 बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड पहुंची जीत के करीब

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम 156 रन पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरी पारी में एक बार फिर पंत के रन आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंडस अब जीत के एक कदम और करीब पहुंच गई है। कीवी टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी ने भारत को बैकफुट पर ला दिया है।

पंत के आउट होने की वजह कोहली

पंत के आउट होने की वजह कोहली द्वारा गलत तरीके से रन लेने का प्रयास था। जिसके कारण पंत को अचानक से आउट होना पड़ा। विराट कोहली की इस गलती के कारण फैंस भी सोशल मीडिया पर विराट को ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+