'RCB....RCB...,' बेंगलुरु मेट्रो के अंदर चीयर करते आरसीबी के फैंस का Video वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले को देखने के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम से घर लौटते समय जीत का आनंद लेते प्रशंसकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RCB Fans Celebration Video

RCB Fans Celebration Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से रौंद दिया। इस जीत के बाद से न सिर्फ आरसीबी के खेमे में खुशी की लहर है, बल्कि टीम के फैंस भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी पसंदीदा क्रिकेट टीम की जीत के बाद सातवें आसमान पर हैं। एक वायरल वीडियो में फैंस को व्यस्त मेट्रो ट्रेन के अंदर आरसीबी के लिए चीयर करते हुए देखा जा सकता है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांसद पीसी मोहन ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, बेंगलुरु के सांसद पीसी मोहन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम से घर लौटते समय जीत का आनंद लेते प्रशंसकों का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आरसीबी के मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ स्टेडियम में अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करने के लिए आई थी। पीसी मोहन ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'आरसीबी के प्रशंसक नम्मा मेट्रो से देर रात घर लौटते हैं और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं।'


मेट्रो ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए बढ़ाया समय
स्टेडियम में खेल का आनंद लेने पहुंचे आईपीएल दर्शकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नम्मा मेट्रो ने भी अपनी सेवाओं को 1 बजे तक बढ़ा दिया था। एमजी रोड स्टेशन और कब्बन पार्क स्टेशनों दोनों पर आधी रात तक भारी भीड़ देखी गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम 10 अप्रैल, 17, 26 और 21 मई को आईपीएल मैचों की मेजबानी करेगा और इन तारीखों पर मेट्रो सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बेंगलुरु मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) ने आईपीएल मैच के बाद चिन्नास्वामी बस स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष बस सेवाएं भी चलाईं।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: MI पर जीत के बाद विराट कोहली ने RCB के धुरंधरों के साथ मनाया जश्न, देखें Video


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी किया अपनी जीत का सेलिब्रेशन
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार के रोचक मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से रौंद दिया। इस दौरान विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने जो जबरदस्त बल्लेबाजी की उसने 2 अप्रैल की रात को और अधिक यादगार बना दिया। जीत के बाद RCB ने भी जमकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+