IPL 2023: MI पर जीत के बाद विराट कोहली ने RCB के धुरंधरों के साथ मनाया जश्न, देखें Video

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस जबरदस्त जीत के बाद टीम ने जो जश्न मानाया उसका वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसमें ड्रेसिंग रूम के अंदर विराट कोहली मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli celebrates

RCB Celebration Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार के रोचक मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से रौंद दिया। इस दौरान विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने जो जबरदस्त बल्लेबाजी की उसने 2 अप्रैल की रात को यादगार बना दिया। जीत के बाद जश्न का जो वीडियो सामने आया है, उससे देखने से पता चलता है कि RCB के लिए ये मुकाबला कितना अहम था।

टीम के जीत के साथ विराट ने 45वें अर्धशतक की मनाई खुशी
आरसीबी की जीत के साथ ही विराट कोहली ने 16वें सीजन की शुरुआत में ही अपना 45वां अर्धशतक भी जड़ दिया। ऐसे में धुंरधरों के पाश जश्न मनाने के दो-दो मौके एक साथ मिल गए। खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम के अंदर जमकर जश्न मनाया। फ्रैंचाइजी के आधिकारिक सोशल हैंडल ने एक वीडियो क्लिप शेयर की, जहां आप टीम को जश्न मनाते हुए देख सकते हैं।


जश्न से पहले गाया शानदार गाना
टीम के खिलाड़ियों ने सबसे पहले गाने के बोल तैयार किए इसके बाद कोहली और पूरी टीम ने गाना गाना शुरू कर दिया। खिलाड़ियों ने जिन बोल के साथ गाने की शुरुआत की वो ये हैं- 'पैंट लाल है, शर्ट नीली है, सुनहरा शेर चमक रहा है, हम आरसीबी हैं, हम बोल्ड खेल रहे हैं ...।' दरअसल, यह गाने की शुरुआती पंक्तियां थीं।

ये भी पढ़ें- LSG vs CSK: आज लखनऊ और चेन्नई के बीच होगी टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, कैसी होगी प्लेइंग 11


आरसीबी के गेंदबाज और बल्लेबाजों ने किया कमाल
वीडियो देखने से ही पता चल जाता है कि खिलाड़ियों के जोश का लेवल एक दम हाई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान प्लेसिस ने ड्रेसिंग रूम में एक चार्ट बना रखा है, जिसे देखकर पहले सभी ने गाने को याद किया फिर मिलकर गाया। इस वीडियो में विराट कोहली को इन्जॉय करते देखा जा सकता है, और खुशी मनाएं भी क्यों न, आखिर टीम के लिए स्टार क्रिकेटर ने 82 (नाबाद) रनो की पारी खेलकर जीत में एक बड़ी भूमिका जो निभाई है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ही बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से रौंद दिया था। बेंगलुरु के गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+