IND A Vs PAK A: मानव सुथार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के छुड़ा दिए पसीने, देखें कैसे गेंदबाजी से मचाया कहर

India A vs Pakistan A, Emerging Teams Asia Cup: इमर्जिंग एशिया कप में भारतीय-ए टीम का पाकिस्तान-ए टीम के खिलाफ गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तान 205 रनों पर सिमट गई। इस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाज मानव सुथार ने अपनी शानदारी गेंदबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए।

मानव सुथार ने बुधवार को कोलंबो में पाकिस्तान ए के खिलाफ कामरान गुलाम को आउट करने के लिए एक शानदार गेंद फेंकी। कामरान भारत ए के स्पिनरों के खिलाफ सावधानी से खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मानव की एक गेंद ने उनकी चालाकी को धराशाई कर दिया।

India A vs Pakistan A

बल्लेबाज कामरान ने सुथार की गेंद से निपटने के लिए अपनी क्रीज से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन देर हो गई और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने स्टंपिंग पूरी करने में कोई गलती नहीं की। मानव ने हसीबुल्लाह खान और मोहम्मद हारिस को भी आउट किया।

भारत की ओर से मानव सुधार के अलावा राजवर्धन हंगरगेकर ने भी अपनी गेंदबाजी से जमकर कहर बरपाया। उन्होंने इस दौरान कुल 5 विकेट गिराकर पाकिस्तान की टीम को 200 के आसपास समेटने में एक बड़ी भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए कासिम अकरम ने 48 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ए स्क्वॉड
यश डुल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हर्षित राणा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निकिन जोस, अभिषेक शर्मा, प्रदोष रंजन पॉल, नितीश कुमार रेड्डी , निशांत सिंधू, युमानव सुथार, राजवर्धन हंगरगेकर, आकाश सिंह, वराजसिंह डोडिया।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें कितनी बार PAK को मिली शिकस्त

पाकिस्तान ए स्क्वॉड
मोहम्मद हारिस (कप्तान), कामरान गुलाम, साहिबजादा फरहान, अमद बट, तैयब ताहिर, मेहरान मुमताज, ओमैर यूसुफ, अरशद इकबाल, सईम अयूब, शाहनवाज दहानी, मुबासिर खान, हसीबुल्लाह खान, कासिम अकरम, मोहम्मद वसीम, सुफियान मुकीम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+