Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें कितनी बार PAK को मिली शिकस्त
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के तहत इंडिया और पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) का पहला मैच 30 अगस्त को नेपाल (Nepal) के साथ होगा।
आगामी एशिया कप 2023 के दौरान टीम इंडिया और पाकिस्तान इस साल पहली बार आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट इस बार वनडे फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा। कैंडी में पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-ऑक्टेन ग्रुप-स्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड
दरअसल, साल 1984 में पहली बार एशिया कप में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों का आमना-सामना हुआ, जहां मेन इन ब्लू ने 54 रनों से शानदार जीत दर्ज की। तब से दोनों टीमों के बीच 15 बार आमना-सामना हो चुका है। एशिया कप में अब तक हुए 16 मैचों में से भारत नौ बार विजयी हुआ है, जबकि पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं। एक मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ।
इनमें से 13 मैच वनडे थे, जबकि तीन मैच (2016 और 2022 में) टी20 फॉर्मेट में थे। भारत दोनों पक्षों के बीच खेले गए वनडे में 13 में से सात गेम जीतकर बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा है।
एशिया कप वनडे में एक्टिव भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वर्तमान में 2008 और 2018 के बीच 22 मैचों में 745 रन के साथ एशिया कप वनडे में भारतीयों के लिए रन-स्कोरिंग चार्ट में सबसे आगे हैं। उन्होंने 46.56 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक और एक शतक शामिल है।
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहला का नाम
विराट कोहली 11 मैचों में 61.30 की औसत से 613 रन बनाकर उनके पीछे हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications