चार्ल्स का बल्ला ही बना दुश्मन, गेंद से चोट, हेलमेट से हिट-विकेट से बचे, CPL में अजीबोगरीब मंजर- VIDEO
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2023) सीजन में एक अजीब घटना का सामना करना पड़ा, जो एक बड़े हादसे में भी तब्दील हो सकती थी और एक अजीबोगरीब आउट में भी।
चार्ल्स ने एक गेंद गेंद को बल्ले से ऊपर उठाने की कोशिश की, ताकि विकेट के पीछे चौका मिल सके, लेकिन उन्होंने गेंद से अपने चेहरे पर चोट कर ली। इससे उनका हेलमेट उतर गया और स्टंप्स से जा टकराने से बाल-बाल बचा।

बल्लेबाज की भी तारीफ करनी होगी जिसने शानदार जागरुकता दिखाते हुए अपने पैर को गेंद और हेलमेट के बीच में डाल दिया और हेलमेट की दिशा बदल दी।
यह घटना सेंट लूसिया किंग्स और त्रिनबागो नाइटराइडर्स के बीच CPL मैच के दौरान हुई। सेंट लूसिया के लिए खेलने वाले चार्ल्स को जब गेंद ने उनके चेहरे पर लगी तो वे बुरी तरह घायल हो सकते थे। हालांकि, वे एक गंभीर चोट से बच गए, फिर वे हिट-विकेट के कारण आउट होने से बाल-बाल बचे।
यह घटना 12वें ओवर में हुई जब Dwayne Bravo ने एक फुलटॉस गेंद डाली। अंपायरों ने चार्ल्स का एक छोटा सा मेडिकल चेकअप किया और फिर उन्हें बल्लेबाजी जारी रखने की अनुमति दी।
चार्ल्स ने मैच में 31 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिससे सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए 20 ओवर में 167 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, नाइटराइडर्स 15 ओवर के अंदर सिर्फ 113 रन पर ऑलआउट हो गए। इस घटना का वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं-
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह को चोट से वापसी के बाद से कर्टली एम्ब्रोस की खास सलाह, एशिया कप में आएगी काम
इसी बीच सेंट लूसिया के कप्तान फाफ डु प्लेसिस मैच के बाद काफी खुश थे। उन्होंने कहा, "नतीजे से खुश हूं। जाहिर है कि मैं प्रतियोगिता को छोड़कर जा रहा हूं, इसलिए दुखी भी हूं। हमने महसूस किया कि हमें पहले बल्लेबाजी करते हुए और भी रन बनाने चाहिए थे। उनके पास छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं।"
डु प्लेसिस के साथ कोहनी में दिक्कत है। उनके अनुसार वे दो साल तक कॉर्टिसोन इंजेक्शन के साथ खेले हैं। ये अब उनके शरीर के लिए अच्छा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications