जसप्रीत बुमराह को चोट से वापसी के बाद से कर्टली एम्ब्रोस की खास सलाह, एशिया कप में आएगी काम

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पीठ की चोट के कारण 11 महीने तक क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में टी20 सीरीज में वापसी की और टीम को 2-0 से सीरीज जीत दिलाई। उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी जीता।

बुमराह का अगला मिशन एशिया कप 2023 है, जो 30 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद सबसे बड़ा वर्ल्ड कप है।

Asia Cup 2023: Jasprit Bumrah

वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बुमराह एक अनोखे और प्रभावशाली गेंदबाज हैं। उन्होंने बुमराह को चोट के बाद धीरे-धीरे वापसी करने की सलाह दी।

एम्ब्रोस ने RevSportz से बातचीत में कहा, "जसप्रीत बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। जब आप लंबे समय तक चोट के बाद वापसी कर रहे हैं, तो गेंदबाज के लिए हमेशा चिंता का विषय होता है। आप फिर से चोटिल नहीं होना चाहते हैं। इसलिए मेरी सलाह है कि वे थोड़े धीमे तरीके से आगे बढ़े।"

ये भी पढ़ें- डॉन ब्रैडमैन: आज ही के दिन पैदा हुआ क्रिकेट का वो लीजेंड, जिसका प्र्दर्शन सूरज से भी ज्यादा चमका

उन्होंने आगे कहा, "पहले दिन से ही पूरी ताकत से गेंदबाजी करने की कोशिश न करें। हमेशा धीमी गति से शुरू करना और फिर धीरे-धीरे गति बढ़ाना महत्वपूर्ण है। जब आप वास्तव में सहज महसूस करते हैं, तभी आप पूरी ताकत से गेंदबाजी कर सकते हैं। पहली गेंद से ही पूरी ताकत से गेंदबाजी करना बुद्धिमानी नहीं है क्योंकि आप फिर से चोटिल होने के बारे में चिंतित रहेंगे।"

भारत 2023 में पहली बार एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। एम्ब्रोस ने कहा कि उम्मीदों का दबाव हर मैच में खिलाड़ियों पर भारी पड़ेगा। लेकिन 'भारतीयों' के पास दबाव से निपटने की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+