वसीम जाफर ने ऑस्ट्रेलिया टीम का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर शेयर किया फनी मीम

भारत के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर ने अश्विन और जडेजा की तारीफ करते हुए एक फनी मीम शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक उड़ाया है।

Wasim Jaffer funny meme

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शानदार जीत से हर भारतीय प्रफुल्लित है। दिल्ली में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारत ने तीसरे ही दिन मैच को खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का सबसे बड़ा योगदान रहा। ऑस्ट्रेलिया पर मिली इस जीत से पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वसीम जाफर इतने खुश हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फनी मीम्स शेयर कर ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक उड़ाया है। वसीम जाफर की यह सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। वसीम जाफर के फनी मीम्स ने दिल्ली टेस्ट में जडेजा-अश्विन के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की स्थिति को बयां किया गया है।

अश्विन-जडेजा ने भारत को दिलाई जीत

वसीम जाफर के मीम पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। आपको बता दें कि वसीम जाफर का मीम अश्विन और जडेजा को लेकर है। जडेजा और अश्विन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारतीय टीम अरुण जेटली स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज कर सकी। अश्विन और जडेजा ने पहली पारी में 3-3 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। अश्विन और जडेजा ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को गहरे जख्म दिए। जडेजा ने तो दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए और इस तरह वो पूरे मैच में अपने 10 विकेट कर गए।

सीरीज में भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

अश्विन और जडेजा की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और भारत को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अश्विन ने पूरे मैच में 6 विकेट लिए तो वहीं जडेजा ने 10 विकेट अपने नाम किए। 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने 31 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। रवींद्र जडेजा इस मैच के प्लेयर ऑफ दे मैच रहे। अब सीरीज का अगला मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+