MS Dhoni: ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एमएस धोनी को किस चीज की थी लत? वसीम जाफर ने किया बड़ा खुलासा
MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज, 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने धोनी के पुराने दिनों को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है।
आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं धोनी
दरअसल, भारत के स्टार क्रिकेटर्स में से एक एमएस धोनी आज भी सफेद गेंद से आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान बने हुए हैं। भारत के पूर्व कप्तान को सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे बेहतरीन फिनिशरों में से एक माना जाता है। अपनी कई उपलब्धियों के बावजूद, रांची में जन्मे इस क्रिकेटर की हमेशा की तरह विनम्र बने रहने के लिए प्रशंसा की जाती है।

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बातचीत के दौरान वसीम जाफर ने कहा कि, 'ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान एमएस धोनी पेप्सी पीते थे। हालांकि, इसकी इजाजत नहीं है। फिटनेस के लिहाज से इसमें काफी मात्रा में शुगर होती है और खिलाड़ियों को इससे दूर रहने की जरूरत है।'
उन्होंने बताया कि, 'धोनी नियमित रूप से पेप्सी या कोक पीते थे। सिर्फ इसलिए कि आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं, जहां बहुत दबाव है, आप अपनी प्रक्रिया नहीं बदलते। मुझे उनका ये अंदाज काफी पसंद है।'
उन्होंने बताया कि, 'वह (धोनी) हमेशा कहते थे, जो चीजें आप कर रहे हैं, जिससे आपको सफलता मिली है, उसे अचानक मत छोड़िए, सिर्फ इसलिए कि आप एक अलग स्तर की क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसने उसके लिए काम किया है।' समय के साथ उसमें सुधार हुआ है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह बदला है। यह एक बहुत अच्छी बात है जो उनके करियर की शुरुआत से लेकर अब तक उनके पास थी।'
दरअसल, 42 वर्षीय महेंद्र सिंग धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 T20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 17000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications