MS Dhoni: ग्राउंड पर बहुत गाली देते हैं...,' एमएस धोनी को लेकर ईशांत शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
Mahendra Singh Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज, 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं, आज का दिन कैप्टन कूल के फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। इस बीच मैदान पर अपने शांत अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वाले माही को लेकर ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के मैदान पर सबसे शांत खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। भारत के कप्तान के रूप में सभी आईसीसी खिताब जीतने वाले धोनी को मुश्किल वक्त में भी धैर्य बनाए रखने और टीम को दबाव से बाहर निकालने की उनकी अविश्वसनीय क्षमता के लिए 'कैप्टन कूल' उपनाम दिया गया था।

जब धोनी ने मैदान पर किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
हालांकि, भारत के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अब पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसमें कहा गया है कि 'शांत रहना शायद ही धोनी की ताकत है। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से बात करते हुए ईशांत ने कहा कि धोनी अक्सर मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे और कई मौकों पर तेज गेंदबाज पर भड़क भी चुके हैं।
धोनी के पास लगा रहता है लोगों का जमावड़ा
उन्होंने कहा कि, 'माही भाई में कई खूबियां हैं, लेकिन शांति उनमें से एक नहीं है। वह अक्सर मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे और मैंने इसे प्रत्यक्ष तौर पर सुना है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'चाहे वह आईपीएल के दौरान हो या भारतीय टीम के साथ, लोग हमेशा उनके आसपास रहते हैं। आपको माही भाई के साथ कोई न कोई बैठा हुआ मिल ही जाएगा। यह एक गांव में होने जैसा अहसास है, बस पेड़ों की कमी होती है।'
दरअसल, ईशांत ने अपने क्रिकेट करियर का एक लंबा समय धोनी की कप्तानी में बिताया है। वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने धोनी के नेतृत्व में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, भले ही ईशांत ने दावा किया कि धोनी अक्सर गालियां देते हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान को मैदान पर 'गुस्सा' करते हुए शायद ही कभी देखा हो।
जब किसी ऐसी घटना को याद करने के लिए दबाव डाला गया जहां धोनी ने अपना आपा खो दिया था, तब ईशांत को अपनी घटना याद आ गई। उन्होंने कहा कि, 'मैंने माही भाई को कभी भी गुस्सा होते हुए नहीं देखा, सिवाय एक बार जब मैंने गेंद फेंकी और वह नीचे गिर गई।'












Click it and Unblock the Notifications