'डेनिस लिली जैसा लग रहा है ये पाक तेज गेंदबाज', वकार युनिस स्पीड से भी हुए प्रभावित

नई दिल्ली, 22 सितंबर: पाकिस्तान की टीम एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला हार गई। उन्होंने सुपर चार में भी खास खेल नहीं दिखाया था लेकिन बाबर आजम की टीम के लिए फिर भी कुछ अच्छी बातें रही। उनकी टीम से शाहीन अफरीदी जैसा गेंदबाज मिस था लेकिन पाकिस्तान ने किसी तरह की दिक्कत नहीं महसूस की क्योंकि नसीम शाह ने अपना काम बखूबी निभाया। 19 साल का बॉलर एशिया कप में छा गया और उन्होंने भविष्य में बड़ी उम्मीदें लगा दी हैं।

पेस सनसनी नसीम शाह

पेस सनसनी नसीम शाह

भारत के खिलाफ पहले ही मैच में शाह ने केएल राहुल और रविंद्र जडेजा को चलता कर दिया। एशिया कप में उन्होंने सात विकेट लिए। शाह की यह परफॉरमेंस पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाजी दिग्गज वकार युनूस को पसंद आई है। युनूस ने शाह को तब करीब से देखा था जब इस गेंदबाज ने उनके तहत ऑस्ट्रेलिया में 2019 में टेस्ट मैच डेब्यू किया था।

डेनिस लिली जैसा एक्शन है

डेनिस लिली जैसा एक्शन है

वकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "यदि आप पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी को देखते हैं, तो कुछ ही ऐसे हैं जो वास्तव में टॉप को चैलेंज कर रहे हैं। जब मैंने नसीम शाह को पहली बार देखा तो उनका क्लासिक एक्शन दिखा। उनका अवसर तब आया जब मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले बाहर हो गए। मैंने कहा कि कुछ युवाओं को ले लो और आने वाले वर्षों में वे मैच्योर हो जाएंगे।"

वकार कहते हैं कि शाह का रन-अप एकदम सही है, वह वास्तव में अच्छी तरह से क्रीज पर आता है, डेक को अच्छी तरह से हिट करता है। उसके पास गति है, यही मेरे लिए महत्वपूर्ण चीज है। उसके पास डेनिस लिली जैसा एक्शन है।"

एक्शन और फॉलो-थ्रू लाजवाब

एक्शन और फॉलो-थ्रू लाजवाब

उन्होंने कहा, "मुझे उसके बारे में जो पसंद है वह उसका फॉलो-थ्रू है। वह जिस तरह से झुकता है, अपने सामने के पैर पर सारा दबाव डालता है। उसके पास क्लीन एक्शन है, फ्रंट आर्म ऊंचा है। इस हालिया एशिया कप में उसका असली सुधार यह है कि अब वह नई गेंद के साथ बड़ी इनस्विंगर करता है। दुबई की पिच ने उसकी गेंदबाजी में मदद की और एक गेंदबाज के रूप में आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की। उसने दबाव में शानदार कैरेक्टर दिखाया है।"

नसीम शाह पाकिस्तान की 2022 टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं। पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ मैच के साथ करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+