Rishabh Pant को अस्पताल में हो रही परेशानी, मिलने आ रही भीड़ नहीं करने देती आराम

ऋषभ पन्त देहरादून में भर्ती हैं। उनसे मिलने का समय फिक्स है लेकिन काफी संख्या में आ रहे लोगों के कारण उनको रेस्ट करने तक का समय नहीं मिल पा रहा है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant: कार दुर्घटना के बाद देहरादून के अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त को आराम करने का मौका नहीं मिल रहा है। पन्त से मिलने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। इनमें विधायक और मंत्री भी शामिल हैं। फैन्स की भीड़ भी पन्त को देखने के लिए इन्तजार में दिखती हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर को परेशानी भी हो रही है। मिलने आने के लिए समय निर्धारित होने के बाद भी लोग आते हैं। ऐसे में उनके परिवार ने चिंता जताई है। आराम करने के समय भी लोग मिलने आ रहे हैं।

पन्त को आराम की आवश्यकता

भारतीय क्रिकेटर को आराम करने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है। टाइस ऑफ़ इंडिया से बातचीत करते हुए ऋषभ पन्त का ट्रीटमेंट देख रहे मेडिकल टीम के सदस्य ने कहा कि पन्त को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप में पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है। दुर्घटना में आई चोटों के कारण पन्त को अब भी काफी दर्द है। उनको मिलने आने वाले लोगों से बात करनी पड़ती है जिससे ऊर्जा लगती है जो तेज रिकवरी में काम आती है। जो भी लोग उनको मिलने का कार्यक्रम बना रहे हैं, उन्हें नहीं आना चाहिए और इस समय उनको सिर्फ आराम करने देना चाहिए।

Recommended Video

    Rishabh Pant Health Update: ICU से बाहर आए ऋषभ पंत, Private Ward में शिफ्ट | वनइंडिया हिंदी | *News

    मिलने के लिए समय निर्धारित है

    एडमिन विभाग के एक सदस्य का कहना है कि पन्त से मिलने आने वाले लोगों को फिल्टर करने का कोई सिस्टम नहीं है। स्टाफ मेम्बर्स का कहना है कि पन्त से मिलने का समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक है। इसके बाद शाम 4 बजे से लेकर 5 बजे तक का है। एक बार में एक ही सदस्य मिल सकता है। पन्त का केस हाई प्रोफाइल होने की वजह से काफी ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं।

    कुछ बड़े नाम मिलने आ चुके हैं

    उल्लेखनीय है कि हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ऋषभ पन्त से मिले हैं। उनके अलावा क्रिकेटर नितीश राणा भी उनसे मिलने गए थे। कुछ नेता भी पन्त से मिले हैं। डीडीसीए डायरेक्टर श्याम शर्मा ने भी पन्त से मुलाक़ात की थी। राहत की बात यह है कि पन्त को अब प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और वह रिकवर हो रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+