IND vs SL: भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज फ्री में देख सकेंगे लाइव, जानिए किस चैनल पर होगा प्रसारण

India vs Sri Lanka Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज का आगाज 3 जनवरी से होने जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाना है।

IND vs SL Live Streaming

India vs Sri Lanka Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार तीन जनवरी से टी-20 सीरीज का आगाज होना है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। सूर्यकुमार यादव को इस सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव पहली बार टीम के लिए उपकप्तानी करते दिखाई देंगे। ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को ही इस सीरीज में मौका दिया गया है।

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 साीरीज

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 साीरीज

वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी रहेगी। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा। टी-20 के बाद दोनों देशों के बीच 10 से 15 जनवरी तक 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। वनडे सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वपसी करेंगे। वनडे से पहले भारत के सामने टी-20 सीरीज जीतने की चुनौती होगी।

यहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

यहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

इस सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी। भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे मैच शुरू किया जाएगा। फैंस सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर अलग-अलग भाषा में मैच को देखा जा सकता है।

फ्री में लाइव देखने के लिए करना होगा यह काम

फ्री में लाइव देखने के लिए करना होगा यह काम

वहीं इस सीरीज के मुकाबलों को फ्री में देखने के लिए फैंस को कुछ बातों को ध्यान रखना होगा। इस सीरीज का लाइव टेलिकास्ट फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर डीडी फ्री डिश प्लेटफॉर्म के जरिए देखा जा सकता है। मोबाइल पर फ्री में जियो टीवी पर भी मैच का आनंद उठाया जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत को जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या से टीम को खासी उम्मीदें होगी।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवा़ड़, दीपक हुडा, ईशान किशन, मुकेश कुमार, हर्षल पटेल, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक और वॉशिंगटन सुंदर।

श्रीलंका:दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा (उप-कप्तान), चरिथ असलंका, अशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, लहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका, कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, प्रमोद मदुशन, भानुका राजपक्षे, कसुन रजिता, सदीरा समराविक्रमा, महीश थीक्षना, नुवान थुषारा और दुनिथ वेल्लालगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+