Vishnu Vinod ने 84 गेंदों में ठोक डाले 162 रन, छक्कों का शतक लगाकर रचा इतिहास

Vijay Hazare Trophy, Vishnu Vinod: विजय हजारे ट्रॉफी में मंगलवार को रनों का ऐसा तूफान आया जिसने पुडुचेरी के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया। केरल के विस्फोटक बल्लेबाज विष्णु विनोद ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वह कारनामा कर दिखाया, जिसकी गूंज लंबे समय तक भारतीय घरेलू क्रिकेट में सुनाई देगी। 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विष्णु ने महज 84 गेंदों में नाबाद 162 रनों की ऐसी आतिशी पारी खेली कि मैच एकतरफा हो गया।

विष्णु विनोद ने जड़े 13 चौके और 14 छक्के (Vijay Hazare Trophy, Vishnu Vinod)

विष्णु विनोद जब क्रीज पर आए, तो केरल की स्थिति थोड़ी नाजुक थी। कप्तान रोहन कुन्नुमल और स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन महज 5 ओवर के भीतर पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने इतिहास लिख दिया। विष्णु ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 14 गगनचुंबी छक्के जड़े।

Vishnu Vinod 1

तीसरा सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड

विष्णु विनोद की बल्लेबाजी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना शतक सिर्फ 63 गेंदों में पूरा किया और अगले 50 रन बनाने के लिए महज 18 गेंदें और लीं। 81 गेंदों में 150 रन का आंकड़ा छूकर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

छक्कों का 'महाशतक' और नया रिकॉर्ड

अपनी इस पारी के दौरान विष्णु विनोद ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। वे विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले भारत के केवल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ दिया है और अब वह मनीष पांडे के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं।

बाबा अपराजित के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद विष्णु विनोद को बाबा अपराजित का भरपूर साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 222 रनों की अटूट साझेदारी हुई। इस विशाल साझेदारी की बदौलत केरल ने 248 रनों का लक्ष्य सिर्फ 29 ओवरों में हासिल कर लिया। केरल ने यह मुकाबला 186 गेंदें शेष रहते हुए जीता, जो उनकी नेट रन-रेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक छक्के

मनीष पांडे: 108 छक्के
विष्णु विनोद: 106 छक्के
रुतुराज गायकवाड़: 105 छक्के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+