कवर ड्राइव लगाकर राशिद ने कोहली-बाबर से पूछी उनकी राय, कामरान अकमल ने उड़ा दिया मजाक

नई दिल्ली, 27 फरवरी: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे शानदार क्रिकेटर राशिद खान ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह विराट कोहली और बाबर आजम का ट्रेडमार्क शार्ट खेल रहे थे। लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इस शॉट को खेलने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों से अपने इस प्रयास के बारे में राय जाननी चाही। इसी बीच पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर कामरान अकमल भी बीच में बोल पड़े और उन्होंने राशिद खान का मजाक उड़ाया।

राशिद खान ने खेला कवर ड्राइव-

राशिद खान ने खेला कवर ड्राइव-

यह शॉट बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चल रही वनडे सीरीज के दौरान खेला गया। यह इन दोनों देशों के बीच का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच था जहां राशिद खान ने मुस्तफिजुर रहमान की वाइड लेग कटर बॉल पर इस शॉट को खेला। राशिद ने गेंद को कवर की तरफ पंच कर दिया और उनको चौका मिल गया। राशिद खान ने ट्विटर पर अपने शॉट का वीडियो शेयर करते हुए विराट कोहली और बाबर आजम दोनों को टैग किया है और इस कवर ड्राइव पर इन दोनों दिग्गजों की क्या राय पूछी है।

कामरान अकमल ने उड़ा दिया मजाक-

इस पर कामरान अकमल बीच में कूद पड़े और कहने लगे- मेरे भाई यह एक बेहतरीन कवरड्राइव है और मैं तुमको मिशेल स्टॉर्क, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और शाहीन अफरीदी पर यह शॉट खेलते हुए देखना चाहता हूं।

2021 की शुरुआत में बाबर आजम ने पीसीबी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अपनी टीम के साथी इमाम-उल-हक के साथ बातचीत की थी जहां उन्होंने अपने फेवरेट शॉट कवर ड्राइव के बारे में बताया था। बाबर ने कहा था कि यह शॉट दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से प्रेरित है।

एबी डिविलियर्स से सीखा है बाबर आजम ने कवर ड्राइव-

एबी डिविलियर्स से सीखा है बाबर आजम ने कवर ड्राइव-

उन्होंने कहा था कि मैंने इस शॉट को खेलने के लिए शुरू से काफी मेहनत की है। मैं शुरू से ही इस शॉट को खेलने में दिलचस्पी रखता था। मैंने एबी डिविलियर्स को देखकर दिलचस्पी पैदा की और मैं उनके इस शॉट को वास्तव में पसंद करता हूं। उस टाइम मैं एबी डी विलियर्स के शॉट की कॉपी किया करता था। मैंने वहां से शुरुआत की और उसके बाद जब क्रिकेट खेलना शुरू किया तो उस शॉट को खेलने के लिए लगातार प्रयास करता रहता। यह धीरे-धीरे मेरी आदत बनती चली गई।

अफगानिस्तान-बांग्लादेश की सीरीज-

अफगानिस्तान-बांग्लादेश की सीरीज-

अफगानिस्तान-बांग्लादेश के बीच के मैच की बात करें तो बांग्लादेश की टीम ने चटगांव में हुए इस दूसरे गेम को जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है। बांग्लादेश की टीम ने सीरीज का पहला मैच भी 4 विकेट से जीत लिया था। तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा और उसके बाद दो मैचों की सीरीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+