फिर दिखेगा वीरेंद्र सहवाग का जलवा, भारत-इंग्लैंड सीरीज से करेंगे कमबैक

क्रिकेट इतिहास की सबसे खास सीरीज में से एक भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

Virender Sehwag

नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास की सबसे खास सीरीज में से एक भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज बहुत जल्द शुरू होने वाली है। दोनों टीमों के बीच 1 से 17 जुलाई के बीच एक टेस्ट, 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना था, लेकिन कोविड के चलते मैच को स्थगित करना पड़ा। वहीं, मुकाबला अब 1 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है और अगर रोहित एंड कंपनी ये मैच जीतने में सफल रही या मैच ड्रॉ भी हुआ, तो साल 2007 के भारत पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल करेगा।

सीरीज से होगी वीरू की वापसी

सीरीज से होगी वीरू की वापसी

भारत-इंग्लैंड सीरीज से भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी वापसी करने जा रहे हैं। अरे नहीं.. नहीं.. सहवाग टीम इंडिया या सपोर्टिंग स्टाफ में नहीं बल्कि कमेंट्री पैनल के जरिए अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। दरअसल, भारत बनाम इंग्लैंड की यह पूरी सीरीज सोनी नेटवर्क भी दिखाई जाएगी और इस सीरीज के शुरू होने से पहले ब्रॉडकास्टर्स ने कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है। कमेंट्री पैनल की हिंदी टीम में सहवाग का नाम भी शामिल है। वीरू पहले भी कमेंट्री में हाथ आजमा चुके हैं। साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनको स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते देखा गया है। हालांकि, इस बार उनकी काफी लंबे समय के बाद वापसी होने जा रही है।

कुछ ऐसा होगा कमेंट्री पैनल

कुछ ऐसा होगा कमेंट्री पैनल

भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए इंग्लिश कॉमेंटेटर के रूप में डेविड गोवर, ग्रीम स्वान, संजय मांजरेकर, नासिर हुसैन और माइक आर्थटन नजर आएंगी। वहीं, हिंदी की टीम में वीरेंद्र सहवाग के अलावा पूर्व भारतीय तेज गेंदबाद आशीष नेहरा, अजीत अगरकर, विवेक राजदान, मोहम्मद कैफ, सबा करीम और अजय जडेजा अपनी-अपनी आवाज का जादू बिखेंगे। बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन और माइक आर्थटन स्टेडियम से मौजूद रहेंगे।

सहवाग ने 2015 में लिया था संन्यास

सहवाग ने 2015 में लिया था संन्यास

अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। सहवाग उन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा को ही बदलकर रख दिया। 104 टेस्ट मैचों में वीरू ने 49.34 की औसत के साथ कुल 8586 रन बनाए। वनडे के 251 मैचों में उनके नाम पर 104.34 के स्ट्राइक रेट से 8273 रन दर्ज हैं। T20I में भी पूर्व दिग्गज ओपनर ने 22 की औसत और 145.39 के स्ट्राइक रेट के 394 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में सहवाग के नाम पर 38 शतक और 72 अर्धशतक दर्ज हैं।

सहवाग भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम पर दो तिहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर उन्होंने 136 विकेट भी लिए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सहवाग आईपीएल में किंग्स 11 पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के मेंटॉर और हेड कोच भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+