'गहरी सांस ले और नाम बोल डाल', सहवाग ने रिद्धिमान साहा को दी खास सलाह
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि वह उस पत्रकार का नाम उजागर करने को तैयार नहीं हैं जिसने उन्हें मानवता के आधार पर धमकी दी थी। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी देते हुए कहा कि अगर ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह पीछे नहीं हटेंगे। जब साहा ने पत्रकार द्वारा की गई व्हाट्सएप चैट साझा की थी, तो उन्हें भारतीय क्रिकेट बिरादरी से काफी समर्थन मिला था। वीरेंद्र सहवाग उनके समर्थन में सबसे पहले सामने आने वाले पूर्व क्रिकेटरों में से एक थे। वह चाहते हैं कि साहा उस पत्रकार का नाम लें जिसने उन्हें साक्षात्कार न देने के लिए धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

दी ये सलाह
सहवाग का मानना है कि 37 वर्षीय साहा को सार्वजनिक रूप से पत्रकार के नाम का खुलासा करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अन्य क्रिकेटर फिर से पीड़ित न हो। उन्होंने दयालु स्वभाव के लिए रिद्धिमान साहा की भी प्रशंसा की लेकिन महसूस किया कि यह महत्वपूर्ण है कि वह सख्त कदम उठाएं। सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा, "प्रिय रिद्धि, दूसरों को नुकसान पहुंचाना आपका स्वभाव नहीं है और आप एक अद्भुत व्यक्ति हैं। लेकिन आने वाले समय में किसी और को ऐसा नुकसान न हो, इसके लिए आपके लिए उसका नाम लेना जरूरी है। गहरी सांस ले और नाम बोल डाल।"

आहत हुए, लेकिन नाम नहीं लेना चाहते
गाैर हो कि इससे पहले दिन में, रिद्धिमान साहा ने इस कठिन अवधि के दौरान समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कई ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा था कि एक पत्रकार के संदेशों से आहत हुए हैं, लेकिन उनका नाम लेना अच्छा नहीं होगा।

नहीं पहुंचाना चाहते नुकसान
साहा ने ट्वीट किया था, "मैं आहत था। मैंने सोचा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और मैं नहीं चाहता था कि कोई भी इस तरह के दाैर से गुजरे। मैंने फैसला किया कि मैं सामने आकर लोगों की नजरों में चैट का पर्दाफाश करूंगा, लेकिन उसका नाम नहीं लूंगा। मेरा स्वभाव ऐसा नहीं है कि किसी का करियर खत्म करने की हद तक किसी को नुकसान पहुंचाऊं। इसलिए मानवता के आधार पर उनके परिवार को देखते हुए, मैं फिलहाल नाम उजागर नहीं कर रहा हूं। लेकिन अगर ऐसी कोई जरूरत पड़ती है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने समर्थन दिखाया और मदद करने की इच्छा जताई। मेरा आभार।"












Click it and Unblock the Notifications