International Yoga Day: वीरेंद्र सहवाग और प्रज्ञान ओझा ने अलग अंदाज में मनाया योग दिवस, गिनाए फायदे

International Yoga Day 2023: आज यानी 21 जून को भारत समेत दुनियाभर में 'इंटरनेशल योग दिवस' मनाया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों में योग को लेकर क्रेज अभी बढ़ा हो, लेकिन प्राचीन काल से ही योग भारत की संस्कृति और सभ्यता हिस्सा रहा है। इस खास मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और प्रज्ञान ओझा ने अपने अनोखे अंदाज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

इस अवसर पर वीरेंद्र सहवाग ने शीर्षासन (Shirshasana) करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'आपको एक महान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।'

International Yoga Day

सहवाग के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उनके साथी प्रज्ञान ओझा ने इंस्टाग्राम पर वृक्षासन (Vrikshasana) या ट्री पोज में उनकी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग का व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हैप्पी इंटरनेशनल योग डे! इस प्राचीन अभ्यास को अपनाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, सद्भाव और आंतरिक शांति को बढ़ावा मिलता है। आइए योग की शक्ति का उपयोग करके माइंडफुलनेस पैदा करने, तनाव कम करने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए एकजुट हों।'

हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह योग के असंख्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधारणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान पेश किया था। तब से योग ने शक्ति, संतुलन और समग्र फिटनेस को बढ़ाने की अपनी क्षमता के कारण दुनिया भर में भारी लोकप्रियता हासिल की है।

ये भी पढ़ें- Yoga Day 2023 Live: योग के रंग में रंगा भारत, सूरत में एक साथ 1 लाख लोगों ने किया योगा

इस वर्ष योग दिवस की थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' यानी 'एक विश्व-एक परिवार' के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग है। यह योग की भावना पर जोर देता है, जो सबको साथ लेकर चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+