विराट कोहली के समर्थकों ने की अनपढ़ों वाली हरकत, पार कर दी घटियापन की सारी हदें

IPL 2025: विराट कोहली के फैन्स करोड़ों में है, यह हर कोई जानता है लेकिन इन फैन्स की हरकतें कई बार ऐसी होती है, जो अच्छी नहीं होती। ऐसी हरकतों को देखने के बाद यही कहा जाता है कि उनकी फैन्स लिस्ट में अनपढ़ फैन्स की संख्या ज्यादा है, पढ़े-लिखे लोगों के पास किसी को ट्रोल करने का नीचा दिखाने का समय नहीं होता।

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को खेले गए मैच के बाद कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। विराट कोहली इस मुकाबले में सस्ते में ही आउट होकर चले गए। इसके बाद उनके फैन्स हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए।

virat kohli

अरशद खान ने गुजरात की तरफ से इस आईपीएल का पहला मैच खेला था और उन्होंने ही कोहली को 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। इस पर कोहली के फैन्स कुछ ऐसे रिएक्शन लेकर आए, जिसे देखने पर उनका ही मजाक बन गया।

दरअसल अरशद खान के इन्स्टाग्राम अकाउंट के बजाय कोहली फैन्स बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अरशद वारसी के अकाउंट पर पहुंच गए और बुरा-भला कहने लगे। अरशद वारसी ने कुछ दिन पहले एक फोटो पोस्ट किया था, इसके नीचे कमेंट्स किये जाने लगे।

अरशद वारसी से सवाल किये गए कि कोहली को क्यों आउट किया। कुछ लोगों ने व्यंग्य करते हुए अरशद वारसी के पोस्ट पर कमेंट्स किये लेकिन ये कहीं से भी तारीफ करने योग्य बातें तो नहीं हो सकती है। अरशद वारसी का क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन कोहली के फैन्स उनके पेज पर पहुँच गए। बाद में पता चलने पर कई लोगों ने अपने कमेंट्स डिलीट कर दिए।

आरसीबी ने इस सीजन पहली बार अपने घर में मुकाबला खेला लेकिन हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने 169 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलते हुए गुजरात ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+