पूर्व भारतीय खिलाड़ी का दावा, टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 3 की जगह पर ही खेलेंगे विराट कोहली

नई दिल्ली, अगस्त 01। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब सीधा एशिया कप में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं, क्योंकि विराट जिंब्बावे दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसा माना जा रहा था कि खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को एशिया कप से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए जिंब्बावे दौरे पर भेजा जा सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में अब कोहली एशिया कप में ही अपना फॉर्म हासिल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इन सबके बीच टीम में कोहली की जगह को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस चर्चा के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अंदर नंबर 3 की जगह कोहली के लिए ही रहेगी।

विराट 3 नंबर पर ही खेलेंगे- वसीम जाफर

विराट 3 नंबर पर ही खेलेंगे- वसीम जाफर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वसीम जाफर ने दावा किया है कि विराट कोहली आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नंबर 3 का स्थान बरकरार रखेंगे। वसीम जाफर ने कहा है कि कोहली टी20 विश्व कप के लिए ना सिर्फ टीम में अपनी जगह पक्की रखेंगे, बल्कि उन्हें नंबर 3 पर ही खिलाया जाएगा। वहीं वसीम जाफर टी20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी को ही बेस्ट बताया है। इसके अलावा वसीम जाफर ने ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन के भी टीम में होने की बात कही है।

भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार- वसीम

भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार- वसीम

वसीम जाफर ने कहा है, "टी20 विश्व कप के लिए विराट कोहली टीम में नंबर 3 पर ही बने रहेंगे। केएल राहुल और रोहित शर्मा को ओपनिंग करनी चाहिए। वहीं ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। मुझे लगता है कि यह खिलाड़ी टीम के लिए आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं। भारत टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है।"

टी20 विश्व कप से पहले विराट आएंगे फॉर्म में?

टी20 विश्व कप से पहले विराट आएंगे फॉर्म में?

आपको बता दें कि टी20 विश्व कप का आगाज इसी साल अक्टूबर में होना है। यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होगा और विश्व कप को लेकर सभी टीमों की जबरदस्त तैयारी चल रही है। ऐसे में विराट कोहली का फॉर्म भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। विराट कोहली लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। 2019 के बाद से उन्होंने कोई इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं बनाई है। आईपीएल के बाद इंग्लैंड में कोहली का बल्ला पूरी तरह शांत रहा था। खराब फॉर्म के बीच कोहली को लगातार आराम भी दिया जा रहा है, जिसके बाद तो उन्हें टीम से बाहर करने की भी बात कही जाने लगी। ऐसे में अब विराट सीधा एशिया कप में ही खेलते हुए नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+