उज्जैन में विराट कोहली बोले 'जय महाकाल' और वीडियो जंगल में लगी आग की तरह फैला

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोहली और अनुष्का किसी मंदिर गए हों, इससे पहले भी काफी बार ऐसा देखा गया है।

Virat Kohli

Virat Kohli at Mahakal Temple: विराट कोहली खेल के अलावा आध्यात्म की दुनिया में भी सक्रिय रहते हैं। सीरीज के बीच में जब भी उनको ब्रेक मिलता है, तो वह पत्नी के साथ किसी न किसी धार्मिक स्थल पर पहुँच जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा की और इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

कोहली के साथ अनुष्का शर्मा थीं मौजूद

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन करने के लिए गए। मीडिया ने जब उनसे बातचीत करने का प्रयास किया तो कोहली की तरफ से कहा गया कि जय महाकाल। इसके बाद वह धन्यवाद कहते हुए आगे बढ़ गए। उनके साथ चल रही पत्नी अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम यहां दर्शन करने के लिए आए थे और काफी अच्छे दर्शन हुए। इसके बाद कोहली और अनुष्का वहां से निकल गए। कोहली के गले में माला भी थी, इससे पता चलता है कि मंदिर में उनका स्वागत किया गया था।

आरती में भी दोनों ने लिया हिस्सा

इससे पहले विराट और अनुष्का उज्जैन में महाकाल आरती के दर्शन करने के लिए बैठे हुए दिखे थे। उनके काफी वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं। कोहली और अनुष्का को पारम्परिक परिधान पहने हुए देखा जा सकता है। फैन्स उनके इस लुक को लेकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से कोहली कई धार्मिक यात्राओं पर देखे गए हैं।

एशिया कप के बाद शुरू हुआ सिलसिला

एशिया कप में पिछले साल कोहली के बल्ले से अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी आई थी। इसके बाद वह भारत आए, तब पत्नी अनुष्का के साथ उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। उनको वृन्दावन में भी देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में वह ऋषिकेश में भी एक आश्रम में गए थे। इस तरह कोहली और उनकी पत्नी मौका मिलते ही आध्यात्म की तरफ रुख कर लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+