Team India Return: ट्रॉफी लेकर लौटे विराट कोहली ने भाई को पहनाया मेडल, दिलजीत लेंगी स्वागत की ये तस्वीरें
Team India Return: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबाडोस से नई दिल्ली पहुंच गई है। तूफान बेरिल के कारण उन्हें कुछ दिन इंतजार के बाद स्वदेश लौटने का मौका मिला, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारती वापसी के बाद से स्टार क्रिकेटर्स के स्वागत की दिलचस्प तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस क्रम में विराट कोहली के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने गुरुवार सुबह उनका जोरदार स्वागत किया।
विराट कोहली ने अपने भाई को पहनाया मेडल
बारबाडोस में टीम इंडिया ने 29 जून को साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, लेकिन इसके बाद से बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम वहीं फंसी हुई थी। बीसीसीआई ने स्पेशल प्लेन से भारतीय टीम को स्वदेश वापस बुलाया। दिल्ली पहुंचते ही स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपने भाई-बहन से मिले, जहां उन्होंने अपने भाई विकास कोहली को अपना मेडल पहनाया।

विराट के भाई-बहन ने शेयर की तस्वीरें
विकास कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विराट कोहली के साथ अपनी, अपने बेटे, भतीजी और भतीजे की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहुत गर्व है भाई।' विकास कोहली और उनके बेटे ने भी विराट कोहली का टी20 विश्व कप मेडल पहनकर खुशी शेयर की। कोहली की बहन भावना कोहली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें शेयर कीं।
ये भी पढ़ें- T20 world Cup 2024:'वतन लौटे विश्वविजेता', दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत,आज PM मोदी से मिलेगी टीम इंडिया
दिल्ली में जन्मे विराट कोहली का फैंस ने जोरदार तरीके से तालियां बजाकर स्वागत किया, और ये बनता भी है क्योंकि क्रिकेटर बारबाडोस से घर लौटे थे। कप्तान रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने 11 साल का ट्रॉफी का सूखा खत्म किया है।












Click it and Unblock the Notifications