T20 world Cup 2024:'वतन लौटे विश्वविजेता', दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत,आज PM मोदी से मिलेगी टीम इंडिया

Team India Return From Barbados: आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका इंतजार 140 करोड़ भारतवासी पूरी शिद्दत के साथ रविवार से कर रहे थे, जी हां यहां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया की, जिनके विश्वविजेता बनने के बाद पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है।

आज भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है, दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ फैंस का एक बड़ा जमावड़ा एयरपोर्ट के बाहर खड़ा दिखा।

T20 world Cup 2024

फैंस 'रोहित-रोहित', 'कोहली-कोहली' के नाम के नारे लगा रहे थे, वो अपने प्रिय खिलाड़ियों की एक झलक पाने को बेताब नजर आए। खिलाड़ियों ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और एयरपोर्ट के बाहर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने जीती ट्रॉफी

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने 29 जून को साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराकर टी20विश्वकप जीता और इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्प‍ियन बनी है।

भारत ने 17 साल का सूखा समाप्त किया

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल का सूखा समाप्त किया है, इससे पहले इस फार्मेट में टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्नकप जीता था और इसके बाद उसने साल 2011 में धोनी की अगुवाई में विश्वकप ( 50 ओवरों वाले फार्मेट) में वर्ल्डकप जीता था।

T20 world Cup 2024

भारतीय शेर इंडिया आ चुके हैं, देशभर में जश्न का माहौल

आपको बता दें कि बारबाडोस में चक्रवाती तूफान की वजह से टीम इंडिया कई दिनों तक वहां फंस गई थी और इस कारण उनकी वतन वापसी में देरी हुई फिलहाल भारतीय शेर इंडिया आ चुके हैं।

BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया VIDEO

टीम की वापसी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। मालूम हो कि टीम इंडिया दिल्ली के ITC मौर्या होटल पहुंची है, जहां भी उनके लिए एक बड़ा सेलिब्रेशन रख गया है। इस सेलिब्रेशन के बाद टीम इंडिया आज पीएम मोदी से मिलेंगे और इसके बाद शाम को मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+