IND vs PAK: भारतीय फैंस पर फूटा विराट कोहली का गुस्सा, दी चुप रहने की सलाह लेकिन...

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोहली टीम के लिए बड़ा स्कोर करना चाहते हैं

Virat Kohli in net session: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में कोहली टीम के लिए बड़ा स्कोर करना चाहते हैं, यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी। मैच बेहद करीब है, ऐसे में कोहली अपनी कमजोरियों को दूर करने का काम कर रहे हैं।

Virat Kohli

प्रैक्टिस के दौरान शोर मचा रहे थे फैंस

शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत और पाकिस्तान की टीमों ने प्रैक्टिस किया। विराट कोहली ने भी इस दौरान बल्ले से हर तरह के शॉट्स लगाए। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड खिलाड़ियों की प्रैक्टिस देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। खासतौर पर विराट कोहली को देखकर फैंस खूब शोर मचा रहे थे। वह बार-बार विराट कोहली का नाम लेकर उन्हें पुकारने का काम कर रहे थे।

फैंस पर आया विराट कोहली को गुस्सा

फैंस जोर-जोर से अवाज दे रहे थे, ऐसे में विराट कोहली ने सामने आकर उनसे शांत रहने को कहा। कोहली फैंस के पास आए और तेज आवाज में चीयर करने के लिए मना किया। कोहली ने कहा कि इतनी तेज आवाज होने के कारण उनका ध्यान भटक रहा है और वह बल्लेबाजी पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं। विराट कोहली को लोकल फैंस से अपील करते हैं कि वह कुछ समय शांत रहकर प्रैक्टिस देखें। लेकिन इसके बाद भी कुछ फैंस लगातार शोर मचाने का काम कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विराट कोहली का यगह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भारतीय टीम जीतने में कामयाब जरूर रही थी, लेकिन कोहली इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ कोहली टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। एशिया कप 2022 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम की कोशिश वर्ल्ड चैंपियन बनने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+