विराट कोहली बनाम राहुल द्रविड़, टेस्ट में कौन है महान खिलाड़ी? दोनों में किसका रिकॉर्ड है बेहतर
Virat Kohli vs Rahul Dravid: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद फैन्स को निराशा हुई है। उनके टेस्ट में योगदान के लिए कई पूर्व क्रिकेटरों ने धन्यवाद कहा है और आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएँ भी दी हैं। इस बीच विराट कोहली को टेस्ट में भारत का सबसे महान खिलाड़ी माना जाए, तो यह सही नहीं है।
विराट कोहली से ज्यादा महान प्लेयर्स इस देश में कई हुए हैं। कोहली रनों के मामले में भारत से चौथे नम्बर पर आते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट की सफलता के कारण विराट कोहली का भौकाल टेस्ट में माना गया लेकिन 2019 के बाद से लगातार कोहली के टेस्ट प्रदर्शन में गिरावट आती गई और अंत में वह उस मुकाम को हासिल करने में नाकाम रहे, जहाँ सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम है।

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के टेस्ट आंकड़ों को देखा जाए, तो कोहली उनसे भी पिछड़ जाते हैं। इससे यह माना जा सकता है कि कोहली सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के महान प्लेयर हैं। टेस्ट की बात आने पर उनसे आगे कुछ नाम हैं।
Virat Kohli के आंकड़े
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 123 मैचों की 210 पारियों में बल्लेबाजी की और 9230 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47 के करीब रहा है। टेस्ट में यह औसत खास नहीं माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 30 शतकीय पारियां खेली और 31 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। कोहली का बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन है।
Rahul Dravid का रिकॉर्ड
अब राहुल द्रविड़ के आंकड़ों की तरफ जाएं, तो कोहली तो उनके सामने कहीं नहीं टिकते हैं। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 मैचों की 286 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 13288 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बल्ले से 36 शतकीय पारियां देखने को मिली और उन्होंने 63 अर्धशतक भी जड़े थे। द्रविड़ का औसत 52 से ज्यादा का रहा है और उनका बेस्ट स्कोर 270 रन था।
Virat Kohli से बड़े खिलाड़ी हैं राहुल द्रविड़
अब कोहली और द्रविड़ की तुलना साफ़ नज़र आ रही है। द्रविड़ से वह रनों के मामले में बुरी तरह पिछड़ रहे हैं। इसके अलावा शतकों और अर्धशतकों के मामले में भी कहीं नहीं टिकते हैं। औसत में भी राहुल द्रविड़ आगे हैं। ऐसे में कोहली को टेस्ट में भारत का सबसे बड़ा खिलाड़ी कहना एक बड़ी भूल होगी। उनको एकदिवसीय क्रिकेट का बादशाह कहा जा सकता है लेकिन वहां भी रन रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर से अभी पीछे हैं, सिर्फ शतकों में आए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications