VIDEO: विराट कोहली को शतक के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा की आई याद, वीडियो कॉल पर लुटाया प्यार, रिएक्शन वायरल
IPL: आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने एसआरएच के खिलाफ मैच में अपने शतक के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बात की। इस बातचीत को लेकर दोनों के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं।

RCB vs SRH, IPL 2023: आईपीएल के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। एसआरएच ने हेनरिक क्लासेन के शतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली के शतक और फाफ की शानदार बल्लेबाजी की मदद से मैच जीत लिया। मैच के बाद एक खास नजारा भी देखने को, जब कोहली को शतक के बादअपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते देखा गया।
दरअसल, आरसीबी के स्टार क्रिकेटर अक्सर अपनी सफलता का श्रेय पत्नी अनुष्का शर्मा को देते नजर आते हैं, इसका खास नजारा एसआरएच के खिलाफ मैच के बाद भी देखने को मिला, जब शतक के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। वीडियो कॉल पर बात करते विराट और अनुष्का के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगीं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती है। इस दौरान मैच जीतने की खुशी भी उनके चेहरे पर स्पष्ट देखी जा सकती है। दरअसल, इस बार अनुष्का मैच देखने स्टेडियम के लिए स्टेडियम में मौजूद नहीं थीं, जिसके चलते कोहली ने वीडियो कॉल के जरिए उनके साथ अपना खूबसूरत पल शेयर किया।
विराट कोहली के शतक पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। कोहली के शतक के बाद अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विराट को BOMB भी बताया।
दरअसल, कोहली और फाफ डुप्लेसी की शानदार साझेदारी के दम पर ही आरसीबी ने ये मैच जीता है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन के कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने दमदार शतक की मदद से स्कोर बोर्ड पर 186 रन टांग दिए।
एसआरएच के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। पूरा खेल यहीं से आरसीबी के पक्ष में चला गया। कोहली के साथ ओपनिंग करने आए फाफ डुप्लेसी ने भी 71 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदीर हुई। आरसीबी ने यह मैच 8 विकेट और 4 गेंदे शेष रहते अपने नाम कर लिया, और प्वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में जगह बना ली।












Click it and Unblock the Notifications