कोहली ने आजमाया रूट का 'जादू', बिना सपोर्ट के बैट को खड़ा करने की कोशिश, फिर क्या हुआ- VIDEO

लीसेस्टर, 24 जून: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के टूर पर है जहां वह लीसेस्टरशायर के खिलाफ खेल रही है। भारत के लिए इस चार दिवसीय वार्म अप मैच की शुरुआत काफी खराब रही क्योंकि उन्होंने पहले दिन स्टंप तक 8 विकेट खो दिए थे और स्कोरबोर्ड पर केवल 246 रन ही लगे थे। अगर श्रीकर भरत 70 रनों की नाबाद पारी ना खेलते तो टीम इंडिया कब की आउट भी हो चुकी होती। इस मैच की खासियत यह है कि भारत के सभी खिलाड़ियों को मौका देने के लिए लीसेस्टरशायर में भी 4 टीम इंडिया के प्लेयर खेल रहे हैं जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज भी है।

Recommended Video

    Ind vs Lei: Virat Kohli ने किया Joe Root के ‘Magic Bat’ वाला जादू | वनइंडिया हिन्दी | *Cricket
     69 गेंदों पर 33 रनों की पारी

    69 गेंदों पर 33 रनों की पारी

    बुमराह ने जहां एक भी विकेट नहीं लिया तो कृष्णा एक सफलता हासिल करने में कामयाब रहे। अभ्यास मैच में विराट कोहली पर सबकी नजरें थी क्योंकि उन्होंने नवंबर 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया है लेकिन विराट यहां पर भी फ्लॉप साबित हुए और 69 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलकर रॉमन वाकर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। आउट होने से पहले विराट कोहली ने हर तिकड़म आजमाने की कोशिश की, चार चौके लगाए एक छक्का भी जड़ा लेकिन कोई पैंतरा काम नहीं कर पाया।

    मैजिक ट्रिक आजमाते नजर आए

    मैजिक ट्रिक आजमाते नजर आए

    इसके बावजूद विराट कोहली भारत की पारी के दूसरे टॉपस्कोरर थे। ऐसे में यह टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी बात तो है लेकिन कोहली लगातार शतक बनाने के लिए जाने जाते हैं और अब वैसा नहीं कर रहे हैं। अब ऐसा काम इंग्लैंड के जो रूट कर रहे हैं जो तेजी से शतक लगा रहे हैं और विराट कोहली को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की नकल करते हुए भी देखा गया। लीसेस्टरशायर के खिलाफ विराट कोहली जो रूट कि वह मैजिक ट्रिक आजमाते नजर आए जिसमें बल्ले को बिना किसी सपोर्ट के मैदान में सीधा खड़ा किया जाता है। विराट कोहली ने कई बार ऐसा करने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।

    बल्ले को बिना किसी सपोर्ट के खड़ा कर चुके हैं रूट

    जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले की चौथी पारी में ऐसा तब किया था जब वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे। उन्होंने अपने बल्ले को बिना किसी सपोर्ट के सीधा बैलेंस करके खड़ा कर दिया था। कोहली भी यही काम करते हुए दिखाई दिए और उस समय वे गुरुवार को नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही खड़े थे। लेकिन जैसा कि जो रूट के साथ नहीं होता था, विराट कोहली का बल्ला बार-बार जमीन पर गिरने की ओर ही देखता रहा।

    रूट विराट कोहली के टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं

    रूट विराट कोहली के टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं

    अब जो रूट विराट कोहली के टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं क्योंकि दोनों की ही इस समय 27 शतक है। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला 1 जुलाई से शुरू होगा।

    फिलहाल इंग्लैंड की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है और जो रूट ने शुरु के दो मुकाबलों में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने पहले मैच में 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 115 रन बनाए थे जबकि दूसरे टेस्ट में उन्होंने 176 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम कीवियो के खिलाफ 2-0 से आगे चल रही है लेकिन भारत के खिलाफ 1-2 से पीछे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+