World Cup हार के गम से उभरने में कोहली को लगेगा समय! नहीं खेलेंगे व्हाइट बॉल क्रिकेट
Virat Kohli takes a break: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 शानदार रहा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल की। वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हो गया है। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान 765 रन बनाने का कारनामा किया।
अभी नहीं होगी टीम में वापसी: विराट कोहली ने इस दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का भी काम किया। वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 50 शतक हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाले टी-20 और वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी की उम्मीद थी।

बीसीसीआई से की ये गुजारिश: विराट कोहली ने बीसीसीआई से गुजारिश की है कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट से अभी कुछ समय दूर रहना चाहते हैं। यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह टी-20 और वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली टीम में वापसी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
हार के गम से उभरे नहीं कोहली: वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के गम से विराट कोहली अब तक उभरे नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि विराट कोहली ने खुद अफ्रीका दौरे पर व्हाइट बॉल सीरीज से ब्रेक की मांग की है। उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दी है। आने वाले समय में अजीत अगर की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति तीनों फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान करेगी।
विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा के खेलने पर भी अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। रोहित शर्मा फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यूके पहुंचे हुए हैं। जबकि विराट कोहली इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications