मदर्स डे पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा और अपनी मां के साथ शेयर की तस्वीरें, खास अंदाज में किया विश
Mother's Day 2023: मदर्स डे के मौके पर विराट कोहली ने ट्विटर पर एक खास पोस्ट शेयर की है। जहां उन्होंने अपनी मां सरोज और पत्नी अनुष्का शर्मा को मदर्स डे की बधाई दी है।

Mother's Day 2023: भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में आज, 14 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। वैसे तो मां के प्यार को बयां करने के लिए हर दिन कम पड़ जाए, लेकिन इस दिन को खासतौर पर मां के लिए समर्पित किया गया है। इस बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपनी मां को नमन किया है। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा को भी मदर्स डे की बधाई दी है।
दरअसल, आज दुनिया भर के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां को खास दिन की बधाई दी है, जिनमें एक क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं, जिन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर अपनी मां सरोज को बधाई दी है। कोहली ने ट्वीटर पर अपनी मां, पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ फोटो शेयर किए हैं। कोहली ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी मदर्स डे।'
विराट कोहली ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से एक में अनुष्का और उनकी बेटी वामिका साथ में नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में विराट कोहली की मां और अनुष्का शर्मा की मां एक साथ नजर आ रही हैं। तीसरी फोटो में विराट कोहली अपनी मां के साथ बैठे नजर आ रहें, जहां दोनों के चेहरे पर हंसी साफ देखी जा सकती है।
दरअसल, विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं, उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है, और इस बात का जिक्र खुद कोहली भी कई मौकों पर कर चुके हैं। विराट की मां ने ही उन्हें क्रिकेटर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
वर्तमान में विराट कोहली आईपीएल के 16वें सीजन में आरसीबी (RCB) के लिए खेल रहे हैं। टीम के लिए उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, आरसीबी का मैच आज, रविवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। आरसीबी 11 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जोकि अभी भी प्लेऑफ के लिए संघर्ष कर रही है।
Recommended Video
विराट कोहली मौजूदा सीजन में अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने 11 मैचों में 133.75 के स्ट्राइक रेट और 42.00 के औसत से 420 रन बनाए हैं। वह कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बाद इस सीजन में आरसीबी के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। डु प्लेसिस 11 मैचों में 576 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications