भारत लौटने पर विराट कोहली की महंगी घड़ी ने एयरपोर्ट पर बिखेरी 'चमक', कीमत में छुपी है इसकी खूबी
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप में अपने एक सफल अभियान के बाद स्वदेश वापस लौट आए हैं। विराट कोहली को शनिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। विराट कोहली ने एयरपोर्ट के बाहर कई सारे फैंस से तालियां भी बटोरी और इस दौरान उनके आउटफिट भी चर्चा का विषय बने रहे। क्रिकेटर आमतौर पर काफी महंगे गैजेट्स पहनते हैं और विराट कोहली भी इसके अपवाद नहीं है। (Photo- Twitter)

विराट कोहली की घड़ी
भारत के पूर्व कप्तान को एक ओवर साइज टी-शर्ट पहने देखा गया जिसके साथ उन्होंने ब्लैक ट्रेक पैंट पहनी हुई थी और विराट कोहली के पास उनका बहुत ही महंगा एलवी एयरपोर्ट पाउच भी था जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है लेकिन इस दौरान जिसने पूरी लाइमलाइट चुरा ली वह थी विराट कोहली की घड़ी। जिसकी कीमत 57 लाख रुपए है। Patek Philippe Nautilus घड़ी देखने में क्लासिक लग रही थी और विराट कोहली की कलाइयों पर बहुत ही शानदार भी। साथ ही ये घड़ी 100 मीटर तक वाटर रजिस्टेंट के लिए भी जानी जाती है और यह एक ऐसी खूबी है जो इसको बाकी घड़ियों की तुलना में अलग खड़ा करती है।

बल्ले से भी खूब चमके
विराट कोहली के अलावा भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के पास भी कई लाखों की घड़ियां है। उनके पास ऐसी घड़ियों का बेशकीमती कलेक्शन भी मौजूद है और विराट कोहली भी इसके अपवाद नहीं है। विराट ने विश्व कप में एशिया कप की फॉर्म को बखूबी आगे बढ़ाया और इस प्रतियोगिता की छह पारियों में 98.66 के औसत के साथ 296 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए और वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
यहां देखें वीडियो-
विराट कोहली की फॉर्म प्रतियोगिता के मुख्य बिंदुओं में से एक रही। विराट कोहली की फॉर्म के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम का अभियान सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सका क्योंकि वह एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार गए थे उस मुकाबले में भी उन्होंने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। विश्व कप अब अपने समापन की ओर है जहां अंतिम और फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कल यानी रविवार को खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications