विराट कोहली ने बताया, 2011 में सचिन के साथ विश्व कप जीतने का महत्व, कहा- ये है मेरे करियर का शिखर
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 2023 में अपने करियर के चौथे वनडे विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हैं। भारत को 10 साल हो गए हैं, जब से उन्होंने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और फैंस अक्टूबर और नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टीम इंडिया एशिया कप के लिए बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैम्प में है, जहां एक कार्यक्रम में कोहली ने अपने शानदार करियर के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने 2011 के वनडे विश्व कप की जीत को अपने करियर का शिखर बताया।

कोहली ने खुलासा किया कि 2011 में जीत उनके लिए एक बेजोड़ खुशी और संतुष्टि का पल लेकर आई। हालांकि कोहली केवल 23 साल के थे, जब भारत ने घरेलू मैदान पर विश्व कप का खिताब जीता था। उस दौरान तमाम हाइलाइट्स सचिन, युवराज, धोनी जैसे महान सीनियर खिलाड़ी ले गए थे।
फिर भी अपनी युवावस्था के बावजूद, उन्होंने टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जब उन्होंने नौ मैचों में 282 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था।
कोहली ने पीटीआई के हवाले से कहा, "मेरे करियर का सबसे बड़ा उभार निश्चित रूप से 2011 में विश्व कप जीतना है। मैं उस समय 23 साल का था और शायद मैं इसका महत्व नहीं समझ पाया था। लेकिन अब 34 साल की उम्र में, जब कई विश्व कप खेले हैं, जो हम नहीं जीत सके हैं, इसलिए, मैं सभी सीनियर खिलाड़ियों (2011 में) के इमोशंस को समझता हूं।"
वह सचिन तेंदुलकर के लिए मह्त्वपूर्ण था, जो अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे थे। मुंबई में, तेंदुलकर के गृहनगर में विश्व कप जीतना पूरी टीम के लिए एक सपना सच हो गया था।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि....', विराट कोहली ने की थी पाकिस्तान की धुलाई, जड़े दिए 183 रन
इस पर कोहली ने कहा, "सचिन तेंदुलकर के लिए और भी अधिक भावुक था, क्योंकि यह उनका आखिरी विश्व कप था। उन्होंने तब तक कई विश्व कप खेले थे और मुंबई में, अपने होम सिटी में इसे जीतना उनके लिए बहुत खास था। यह सपनों के सच होने जैसी चीजें थी।"
तब सोशल मीडिया का ऐसा जमाना नहीं था। भयंकर दबाव के बावजूद, टीम जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब प्रदर्शन करने में कामयाब रही। कोहली ने सीनियर खिलाड़ियों की सराहना की कि वे तनाव को संभालने और टीम को जीत की ओर ले जाने में कामयाब रहे। कोहली के शब्दों में, जीत की रात "कुछ जादुई" थी।
-
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications