Asia Cup 2023: 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि....', विराट कोहली ने की थी पाकिस्तान की धुलाई, जड़े दिए 183 रन

Virat Kohli 183 runs against pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम 2 सितंबर को एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। एशिया कप के लिए दोनों ही टीमों ने अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के खलिाफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोलता है। वह एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ बन जाते हैं वन मैन ऑर्मी: विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ वन मैन ऑर्मी बन जाते हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली ने अकेले दम पर भारत को एक हारी हुई बाजी में जीत दिला दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ जब सभी बल्लेबाज आउट हो गए तो कोहली ने एक तरफ से टीम को संभाले रखा औऱ आखिरी दो ओवर में कमाल की बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी।

Virat Kohli 1

एशिया कप में जड़े थे 183 रन: विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2012 में एक यादगार पारी खेली थी। साल 2012 एशिया कप के पांचवें मैच में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन जड़कर खूब सुर्खिंयां बटोरी थी। विराट ने 330 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। विराट की 148 गेंदों पर 183 रन की दमदार पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया था।

इस पारी को लेकर क्या बोले कोहली: अपनी इस खास पारी को याद करते हुए कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर 'फॉलो द ब्लूज़' शो में कहा कि उन्होंने कुछ खास प्लानिंग नहीं बनाई थी और वह बस स्वाभिवक खेल खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि लक्ष्य का पीछा करते हुए मैं एक पारी में इतने सारे रन बनाऊंगा और वह भी 183 रन। उस दिन मैं स्वाभाविक रूप से एक अलग जोन में था। मैंने कुछ भी प्लान नहीं किया था और बस सहज रूप से खेल रहा था। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, मेरा विश्वास बढ़ता चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+