RCB vs KKR: टेस्ट रिटायरमेंट के बाद बदले-बदले अंदाज में दिखे विराट कोहली, रहाणे संग यारी ने लूटी महफिल, Video
IPL 2025 एक बार फिर मैदान में लौट रहा है और इसके साथ ही विराट कोहली का भी टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस हो रहा है। इस वापसी से पहले विराट और अजिंक्य रहाणे की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला माहौल बना दिया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले से न सिर्फ प्लेऑफ की तस्वीर साफ होगी, बल्कि कोहली और रहाणे की दोस्ती भी एक बार फिर क्रिकेट फैंस की जुबान पर होगी।
सीधे प्लेऑफ में एंट्री पा सकती है RCB
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के चलते कुछ समय के लिए रुका IPL 2025 अब शनिवार से दोबारा शुरू होने जा रहा है। पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगी। यह मैच RCB के लिए बेहद अहम है क्योंकि जीत मिलने पर टीम सीधे प्लेऑफ में एंट्री पा सकती है।

विराट-रहाणे की मुलाकात ने जीता दिल
मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की मुलाकात कैमरे में कैद हो गई। दोनों के बीच गले मिलने और पुराने पलों को याद करने का ये वीडियो KKR ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है। टेस्ट क्रिकेट में एक साथ कई यादगार लम्हे जी चुके इन दो दिग्गजों की बॉन्डिंग देख फैंस भावुक हो उठे।
विराट का टेस्ट रिटायरमेंट और लीजेंडरी करियर
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज से पहले ही 36 साल के विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया।
विराट कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड
- मैच: 123
- रन: 9,230
- औसत: 46.85
- सेंचुरी: 30
- हाई स्कोर: 254
विराट कोहली भारत के लिए टेस्ट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर हैं।
विराट की शुरुआत और ऐडिलेड की यादें
विराट ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन उनकी पहली सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं रहा। फिर 2012 में ऑस्ट्रेलिया के ऐडिलेड टेस्ट में 116 रन की पहली टेस्ट सेंचुरी ने उन्हें टीम इंडिया का भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications