विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, बताया 28वां टेस्ट शतक जड़ने पर कैसा महसूस हुआ
विराट कोहली ने अपने खराब दौर के बारे में जिक्र किया है. इसके अलावा टेस्ट में 28वें शतक को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।

Virat Kohli on his lean patch: विराट कोहली ने लम्बे समय के बाद एक-एक कर तीनों प्रारूप में शतक जमाते हुए धमाकेदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेली थी। वह मैच ड्रॉ रहा था लेकिन टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम की थी। 2019 के बाद कोहली ने टेस्ट में अपना पहला सैकड़ा जमाया था। खराब दौर से गुजरने के बाद कोहली अब बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुरे समय को याद करते हुए विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है।
एबी डीविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कोहली ने कहा कि मैं स्कोर अच्छे बना रहा था लेकिन इससे खुश नहीं था। मुझे अपनी श्रेष्ठ क्षमता के साथ टीम के लिए प्रदर्शन करने का गर्व होता है। मैं भारत और विदेश दोनों ही जगह बड़ा स्कोर करना चाहता था। कुछ हद तक मैं ऐसा कर भी पा रहा था लेकिन पहले की तरह उसमें प्रभाव नहीं दिख रहा था।
विराट कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में मैंने 28वां टेस्ट शतक जमाया था तो रिलेक्स महसूस किया। कोहली ने कहा कि मैंने शतक को बड़ी पारी में बदल दिया और इससे मुझे अच्छा महसूस हुआ और उत्साह जाग गया। कोहली ने कहा कि जीवन में मैं खुश था लेकिन उस पारी ने मुझे जमीनी अहसास कराया।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने शतक जड़ने का सिलसिला पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू किया। इसके बाद वह उस फॉर्म को वनडे क्रिकेट में लेकर आए और शतक जड़े। अंत में टेस्ट क्रिकेट में भी विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। हालांकि यह उनका दुर्भाग्य था कि वह दोहरा शतक जड़ने में नाकाम रहे। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में भी विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications