VIDEO: 'हुड्डा आ जाएगा तो मैं चला जाऊंगा', प्रैक्टिस सेशन में कोहली नहीं थे मैदान छोड़ने को तैयार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही वह लगातार अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
T20 World Cup 2022 Virat Kohli practice: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही वह लगातार अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं। एशिया कप के बाद विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में दिखाई पड़ रहे हैं। एशिया कप में उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी जड़ा था।

मैदान पर कर रहे हैं जमकर अभ्यास
ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही विराट कोहली लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वॉर्म-अप मैच में कोहली ने हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन उन्होंने नेट्स पर अपनी बल्लेबाजी प्रैक्टिस को जारी रखा है। अपने इस प्रैक्टिस के दौरान कोहली एक से बढ़कर एक शॉट्स लगा रहे हैं। उनके वीडियो पर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे हैं।
'हुड्डा आ जाएगा तो मैं चला जाऊंगा'
हाल ही में विराट कोहली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में भी कोहली खूब बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कहा जाता है कि विराट आपका टाइम खत्म हो गया है। इस पर कोहली जवाब देते हैं हुड्डा आ जाएगा तो मैं चला जाऊंगा। कोहली टाइम खत्म होने के बाद भी कोहली का जुनून इस कदर है कि वह मैदान छोड़ने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप में दिखाना होगा दम
विराट कोहली भले ही फॉर्म में लौट आए हों, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा बातचीत की जाती रही है। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने तो कोहली को टी-20 का खिलाड़ी मानने से भी इनकार कर दिया था। लेकिन एशिया कप में तेज गति से उनके द्वारा बनाए गए शतक के बाद फिलहाल आलोचकों की बोलती बंद है। विराट कोहली खुद भी इस वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे। कोहली के साथ-साथ कप्तान रोहित के लिए यह वर्ल्ड कप कई मायनों में खास होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications