'इतने 'गंभीर' क्यों हो भाई थोड़ा मुस्कुरा दो', विराट-अनुष्का की तस्वीर पर फैंस ने लिए मजे
Virat Kohli share latest picture: लखनऊ और आरसीबी के बीच खेले गए मैच के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जमकर कहासुनी हुई थी।

Virat Kohli poses with Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी को फैंस खासा पसंद करते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इनकी कोई भी नई तस्वीर आते ही तुरंत वायरल होने लगती है। विराट कोहली ने हाल ही में अनुष्का शर्मा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विराट ने शेयर की तस्वीर: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आउटिंग के दौरान अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। अपने ऑफिश्यली सोशल मीडिया अकाउंट से विराट कोहली ने एक रोमांटिंक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर होते ही तेजी से वायरल होने लगी और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बेस्ट कपल इन द वर्ल्ड: कोहली-अनुष्का की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि बेस्ट कपल इन द वर्ल्ड। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि राजा अपनी रानी के साथ। एक यूजर ने लिखा आप दोनों हमेशा मुस्कुराते और खुश रहो, जोड़ी सलामत रहे। वहीं कुछ फैन ने इस तस्वीर को गंभीर-कोहली विवाद से जोड़ दिया।
इतने 'गंभीर' क्यों हो भाई? एक फैन ने विराट कोहली के चेहरे पर छाई गंभीरता को लेकर कमेंट किया। फैन ने लिखा कि कोहली ब्रो थोड़ा और स्माइल कर लो, वर्ना लोग बोलेंगे इतने गंभीर क्यों हो? एक अन्य यूजर ने लिखा कि खुबसूरत फूल जैसे खिला करते हैं बाग में, वैसे ही खूबसूरत दोनों लगते हैं साथ में....
कोहली-गंभीर में विवाद: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच बहस देखने को मिली। जिसके बाद मैच खत्म होने पर गौतम गंभीर भी खुलकर विराट कोहली के साथ भिड़ते नजर आए थे। गंभीर और कोहली के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था।
मैदान पर एग्रेसिव नजर आए कोहली: भारत के लिए खेले या आईपीएल में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली मैदान पर एग्रेसिव रहते हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान भी कोहली अपने अंदाज में मैच के हर पल को एन्जॉय कर रहे थे, इसी दौरान उनकी बहस नवीन-उल-हक से हो गई और मामला काफी बढ़ गया।












Click it and Unblock the Notifications