IPL में 5 साल के बाद गोल्डन डक का शिकार हुए विराट कोहली, आउट होने के बाद दिया यह रिएक्शन

मुंबई, अप्रैल 19। IPL में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का फॉर्म लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। मंगलवार को विराट कोहली लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अर्जुन रावत का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए थे, लेकिन पहली ही बॉल पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। दुष्मंथ चमीरा ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिसको कट करने के चक्कर में विराट ने अपना विकेट गंवा दिया।

Virat Kohli golden duck

कब गोल्डन डक का शिकार हुए विराट

आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल में 5 साल के बाद पहली बार गोल्डन डक (शून्य पर) का शिकार हुए हैं। अभी तक वो चार बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं कुल 7 बार शून्य पर अपना विकेट गंवा चुके हैं।

- इससे पहले 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट बिना खाता खोले आउट हुए थे। तब नाथन कुल्टर नाइल ने उन्हें आउट किया था। विराट अभी तक आईपीएल इतिहास में 4 बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं।

सबसे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2008 में ही वो बिना खाता खोले आउट हुए थे। तब आशीष नेहरा ने उन्हें आउट किया था। इसके बाद 2014 में संदीप शर्मा ने उन्हें शून्य पर आउट किया था।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली का डेविड वॉर्नर से पंगा होते-होते बचा, वीडियो में देखिए किसकी थी गलती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+