विराट कोहली का डेविड वॉर्नर से पंगा होते-होते बचा, वीडियो में देखिए किसकी थी गलती
नई दिल्ली, अप्रैल 18। आईपीएल में अभी तक विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा है, लेकिन मैदान पर उनके अग्रैशन में कोई कमी नहीं है। जी हां, बल्लेबाजी सेक्शन में पूरी तरह से फ्लॉप हो रहे विराट कोहली फील्डिंग के दौरान विकेट गिरने का जश्न अपने पुराने अंदाज में ही मना रहे हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को हुए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले में देखने को मिला, जब कोहली ने वॉर्नर का विकेट गिरने की खुशी मनाई। कोहली के सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे। वॉर्नर अर्द्धशतकीय पारी खेल चुके थे। 38 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलने के बाद वॉर्नर को लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने आउट किया। वॉर्नर की हसरंगा की गेंद पर स्विच हिट खेलने की कोशिश की। उन्होंने दाएं हाथ का बल्लेबाज बनकर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद उनके पैड पर जाकर लगी, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया और फिर आरसीबी ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने वॉर्नर को आउट करार दिया।
थर्ड अंपायर का फैसला आते ही विराट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विराट कोहली ने वॉर्नर के पास जाकर विकेट का जश्न मनाया। हालांकि वॉर्नर ने विराट के एक्शन का कोई रिएक्शन नहीं दिया। आपको बता दें कि विराट अक्सर मैदान पर इसी तरह का जश्न मनाए जाने के लिए जाने जाते हैं। फील्डिंग के दौरान कोहली पूरे जोश में नजर आए, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान वो सिर्फ 12 रन की पारी ही खेल सके।
ये भी पढ़ें: कोहली के एक हाथ से लिए कैच पर अनुष्का को नहीं हुआ यकीन, कभी हैरान हुईं, कभी मुस्कराईं












Click it and Unblock the Notifications