वो खराब स्थिति में नहीं गुजर रहा, बस किस्मत उसका साथ नहीं दे रही : गावस्कर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय विंडीज के खिलाफ भिड़ रही है। टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरूआती दो मैच जीत लिए हैं। भले ही टीम अच्छा प्रदर्शन दिखा रही हो, लेकिन इस बीच एक खिलाड़ी ऐसा रहा है जिसकी किस्मत अभी तक साथ नहीं दे पाई। वहीं भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी मानते हैं कि वो खिलाड़ी खराब स्थिति में तो नहीं गुजर रहा, बस किस्मत उसका साथ नहीं दे रही।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

किस्मत उसका साथ नहीं दे रही
दरअसल, गावस्कर ने विराट कोहली को लेकर ऐसा बयान दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि कोहली के फॉर्म के बारे में चिंता नहीं है, बल्कि हाल के दिनों में किस्मत उसका साथ नहीं दे रही है। विंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले 2 वनडे में विराट कोहली ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए। वह पहले मैच में 4 गेंदों में 8 रन बनाकर एक बाउंसर पर आउट हुए तो दूसरे मैच में 18 रन पर आउट हो गए। कोहली ने आखिरी 5 वनडे मैचों में 142 रन बनाए हैं, जिसमें जनवरी में साउथ अफ्रीका में आए 2 अर्द्धशतक शामिल हैं।

हर बल्लेबाज को थोड़ी किस्मत की जरूरत
कोहली की फॉर्म पर सवाल पूछे जा रहे हैं क्योंकि स्टार बल्लेबाज ने भारत के लिए शीर्ष क्रम में बड़ा स्कोर हासिल करने के लिए संघर्ष किया है, लेकिन गावस्कर का मानना है कि पूर्व कप्तान को अपनी राह पर चलने के लिए थोड़ी किस्मत की जरूरत है। गावस्कर ने कहा, "किस्मत फिलहाल गायब। हर बल्लेबाज को थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है। हर बल्लेबाज को एक ऐसी स्थिति की जरूरत होती है जहां वह सोचता है कि किनारा ना लगे। हर बल्लेबाज को ऐसी स्थिति की जरूरत होती है जहां वह सोचता है कि कैच छूट जाए या गेंद फील्डर तक जाए ही नहीं।''
उन्होंने कहा, "पिछले कई मैचों में उनकी किस्मत अच्छी नहीं रही। मत भूलिए कि उन्होंने साउथ अफ्रीका में अर्धशतक जमाया था।"

विंडीज ने कोहली को अच्छी गेंदबाजी की
इस बीच, विंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा कि ओडियन स्मिथ ने विराट कोहली को शानदार ढंग से गेंदबाजी की है। बिशप ने कहा, "मुझे लगा कि उन्होंने (वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों) ने विराट कोहली को अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने शॉर्ट-बॉल को ज़्यादा नहीं किया। ओडियन स्मिथ ने शानदार तरीके से गेंदबाजी की, जिस तरह से उन्होंने कोहली को पीछे धकेला और फिर एक फुलर डिलीवरी डाली वो कमाल रही। कोहली ने खुद को बड़े शाॅट खेलने के लिए तैयार किया। स्मिथ ने अच्छी जगह में गेंदबाजी की, एक ड्राइव लगाने के लिए उनको मजबूर किया, लेकिन शॉट खेलने के लिए वो गेंद सही नहीं थी। मुझे लगता है कि कोहली के सामने विंडीज ने अच्छी गेंदबाजी की।"












Click it and Unblock the Notifications