IND vs BAN: वर्ल्ड रिकॉर्ड से कुछ ही कदम दूर विराट कोहली, बांग्लादेश के खिलाफ रच देंगे इतिहास
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया कमर कस रही है। सीरीज से पहले कैम्प भी लगने वाला है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा पहले ही कर दी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों इस मुकाबले के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विराट कोहली के निशाने पर एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो फ़िलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने से कुछ ही कदम दूर हैं। यह तय लग रहा है कि वह तेंदुलकर के इस धांसू रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। चेन्नई टेस्ट मैच में ही ऐसा देखने को मिल सकता है।

सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने से कोहली सिर्फ 58 रन दूर हैं। अगर वह ये रन बना लेते हैं, तो वह तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। तेंदुलकर ने अपने करियर में 34000 से ज्यादा रन बनाए।
कोहली 27000 रनों का आंकड़ा हासिल करते ही तेंदुलकर, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा किंग कोहली एक और बड़ी उपलब्धि के करीब हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे करने वाला चौथा भारतीय बनने के लिए कोहली को सिर्फ़ 152 रन की ज़रूरत है। अगर वह सीरीज़ में पहले मैच में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, 192 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल करने के मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी कर लेंगे।
कोहली पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16,000 से 26,000 रन तक पहुँचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड रखते हैं। उनके लगातार धांसू प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच को लेकर फैन्स भी उत्साहित हैं, कोहली के बल्ले से धमाका होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications