ICC Rankings: किंग कोहली ने हिटमैन को रैंकिंग में पछाड़ा, बाबर के करीब इतने नंबर यह भारतीय खिलाड़ी

ICC ODI Rankings, Virat Kohli: धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था। विराट कोहली शतक जड़ने से चूक गए थे और 95 के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। इस पारी का असर उनकी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में हुआ है। कोहली ने रैंकिंग में छलांग लगाई है।

विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए कोहली ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। इसके अलावा शुभमन गिल ने भी फिर से खुद को मजबूत करते हुए रेटिंग पॉइंट्स हासिल किये हैं। बाबर आज़म अभी नम्बर एक पर हैं लेकिन गिल से वह महज 6 ही रेटिंग पॉइंट्स दूर हैं।

kohli

दो स्थानों की छलांग लगाते हुए विराट कोहली ने ताजा रैंकिंग में अब छठा स्थान हासिल किया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आठवें नम्बर पर हैं। तीन स्थानों की छलांग के साथ क्विंटन डी कॉक ने तीसरा स्थान हासिल किया है। डी कॉक ने तीन शतक इस वर्ल्ड कप में जड़े हैं।

हेनरिक क्लासेन ने भी इस वर्ल्ड कप में अपनी क्लास दिखाई है। वह रैंकिंग में नम्बर चार पर हैं। टॉप खिलाड़ी बाबर आज़म 829 पॉइंट्स के साथ नम्बर एक पर हैं लेकिन उनसे नीचे शुभमन गिल 823 पॉइंट्स के साथ नम्बर तक की कुर्सी पर हैं। अगर दो बेहतरीन पारियां गिल के बल्ले से आती है, तो बाबर को वह पछाड़ देंगे।

गेंदबाजों की रैंकिंग में मोहम्मद सिराज का दूसरा स्थान है। जोश हेजलवुड पहले स्थान पर हैं और केशव महाराज तीसरे नम्बर पर हैं। अफगान स्पिनर राशिद खान भी चौथे स्थान पर हैं। उधर ऑल राउंडरों की रैंकिंग में अब भी शाकिब अल हसन का नाम टॉप पर है।

ऑल राउंडरों की रेंकिंग में मोहम्मद नबी का दूसरा स्थान है और सिकन्दर रजा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। यहाँ भी राशिद खान हैं और उनका चौथा स्थान है। पापुआ न्यू गिनी से आने वाले असद वाला का पांचवां नम्बर है। हार्दिक पांड्या लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं, वह 9वें नम्बर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+