T20 World Cup: विराट कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे टीम इंडिया के सबसे 'विवादित' कोच, जानिए क्या कहा?

T20 World Cup 2022 में अभी तक पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के फॉर्म ने हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। कोहली की बल्लेबाजी को देख पूर्व ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। ग्रेग चैपल ने विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 82 रन की पारी को 'ईश्वर का गीत' की संज्ञा देते हुए कहा है कि कोहली बल्लेबाजी की कला से समझौता किए बिना जिस तरह से खेल रहे हैं वो तारीफ के काबिल है। कोहली ने जिस तरह पिछले मैच में पाकिस्तान को चारों खाने चित किया था, ऐसा कोई भी पूर्व बल्लेबाज कभी नहीं कर पाया।

Virat Kohli

क्या कहा है चैपल ने?

ग्रेग चैपल ने कहा है कि विराट कोहली मेरे समय के सबसे बेहतर भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं। केवल महानतम चैंपियनों के पास अपनी कल्पना को अनंत तक ले जाने का साहस और बुद्धिमत्ता होती है और वो कला कोहली के पास है। इस मामले में संभवत केवल टाइगर पटौदी ही उनके करीब नजर आते हैं।' चैपल ने कहा कि कोहली ने एक ऐसी पारी खेली थी, जो ईश्वर के गीत के समान थी, जैसी टी20 क्रिकेट कभी नहीं खेली गई। कोहली ने उस दिन अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को तार-तार कर दिया था। चैपल ने आगे कहा कि कोहली की पारी ने टी20 क्रिकेट को भी वैध बना दिया है।

एशिया कप 2022 के बाद से कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली 2019 के बाद से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। उनका पिछला आईपीएल सीजन भी बहुत खराब गया था। इसके बाद कोहली ने करीब 1 महीने का ब्रेक लिया और फिर उन्होंने एशिया कप में वापसी की। इसके बाद तो कोहली ने रूकने का नाम ही नहीं लिया। एशिया कप 2022 से विराट ने 12 पारियों में 78.28 की औसत से 548 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 122 रहा, जो उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। इन पारियों में कोहली ने पांच हाफसेंचुरी लगाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+