IND vs PAK: मैच के बाद विराट कोहली ने जीता दिल, हारिस रऊफ को दिया यह खास तोहफा; Video

एशिया कप 2022 में रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की।

नई दिल्ली, 29 अगस्त: एशिया कप 2022 में रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2021 में मिली हार का बदला भी ले लिया। मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सभी का दिल जीत लिया। पाकिस्तान की हार के बाद कोहली उनके खिलाड़ी हारिस रऊफ के साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान कोहली ने उन्हें अपनी ऑटोग्राफ वाली जर्सी भी दी।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने कोहली और रऊफ की इस मुलाकात का वीडियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। 19 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों आपस में बातचीत करते हैं। इसके बाद विराट अपनी जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हैं और इसे रऊफ को दे देते हैं। इसके बाद दोनों क्रिकेटर हाथ मिलाते हैं। बीसीसीआई ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, मैच भले ही खत्म हो जाए लेकिन ऐसे पल चमकते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद विराट कोहली दिल छू लेने वाला काम किया, उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ को अपनी ऑटोग्राफ वाली जर्सी दी।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में भारत ने 148 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। भारत की ओर से विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने 35-35 वहीं हार्दिक पांड्या ने 33 रन बनाए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 4, हार्दिक पांड्या ने 3, अर्शदीप सिंह ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट अपने नाम किया। रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को कोई विकेट नहीं मिला।

पाकिस्तान की पारी

पाकिस्तान की पारी

वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बाबर आजम 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर फखर जमान का विकेट गिरा। उन्होंने 6 गेंदों पर 10 रन बनाए। 13वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा। इफ्तिखार अहमद 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने 43, खुशदिल शाह ने 02 रन, मोहम्मद नवाज ने 1, शादाब खान ने 10, नसीम शाह ने 0, शाहनवाज दहानी ने 16 और आसिफ अली ने 9 रन बनाए। हारिस रऊफ 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+