IPL 2023: 'क्या सब कुछ ठीक है गौतम गंभीर...', आरसीबी की जीत पर एलएसजी के मेंटॉर से फैन ने पूछ लिया सवाल

IPL 2023: आरआर के खिलाफ आरसीबी की जीत पर एलएसजी ने ट्वीट किया। जिसे रिट्वीट करते हुए एक फैन ने गौतम गंभीर को टैग कर उनसे पूछ लिया कि, 'क्या सब कुछ ठीक है गौतम गंभीर।'

virat kohli gautam gambhir

Virat Kohli Gautam Gambhir Fight: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। अब प्रत्येक मुकाबला प्लेऑफ के लिए खेला जा रहा है। जहां एक जीत और हार से बहुत कुछ बदल सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बीते 14 मई को राजस्थान रॉयल्स को उनके घरेलू मैदान पर 112 रनों से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।

इसके साथ ही प्वाइंटस टेबल में आरसीबी 12 अंक के साथ 5वें स्थान पर विराजमान हो गई है। इस जीत के बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हुए विवाद में एक नया मोड़ देखने को मिला।

दरअसल, बैंगलोर की इस जीत के बाद लखनऊ ने ट्वीट किया, जोकि उनके लिए एक तरह से बधाई देने के लिए ही किया गया था। इस बीच एलएसजी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक फैन ने गौतम गंभीर को टैग कर उनसे पूछ लिया कि, 'क्या सब कुछ ठीक है गौतम गंभीर?' वहीं दूसरे ट्वीटर यूजर्स ने लिखा 'एक बार फिर हम गौतम गंभीर बनाम विराट कोहली देखना चहाते हैं।'

Recommended Video

    IPL 2023: Lucknow के खिलाफ No Ball पर भड़के SRH के फैंस, लगाए Kohli-Kohli के नारे | वनइंडिया हिंदी

    इंडियन प्रीमियर लीग के 60वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरआर को 112 रन से हरा दिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जहां टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान महज 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+