विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को दी खुली चुनौती, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मचाया हंगामा
Virat Kohli: चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद विराट कोहली एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों गए हैं। विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर चलता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए तहलका मचाने का काम किया है।
भारतीय टीम इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेगी। कोहली ने सीरीज से पहले अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दे डाली है। कोहली के फैन्स भी इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग अलग मतलब भी निकाल रहे हैं।

Virat Kohli के पोस्ट से मचा तहलका
विराट कोहली ने लिखा कि वास्तव में हार तब होती है, जब आप हार मानने का फैसला कर लेते हैं। विराट कोहली ने अपनी इस प्रतिक्रिया से ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरफ संकेत किया है। उनके अनुसार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जीतने के लिए तैयार है, यह हार मानने वाली टीमों में से नहीं है।
कुछ लोगों ने यह भी अटकलें लगाई हैं कि शायद विराट कोहली अब भारत के लिए अंतिम बार खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद शायद वह इंटरनेशनल क्रिकेट के इस बचे हुए फॉर्मेट से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले गुरुग्राम में अपना घर और फ़्लैट भाई विकास कोहली के नाम कर दिया।
कब होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। कोहली सिर्फ एकदिवसीय सीरीज में ही खेलने वाले हैं। इसके बाद टी20 सीरीज में भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Virat Kohli का रिकॉर्ड है बेहतरीन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने 50 मुकाबले खेलकर 2451 रन बनाए हैं। विराट कोहली के बल्ले से 15 फिफ्टी और 8 शतक जमाए हैं। 123 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications