Virat Kohli Century : अनुष्का के 'बम' को खिलाड़ियों का सलाम, पहली बार IPL में दिखा अनोखा नजारा
Virat Kohli Century : गुरुवार को विराट कोहली ने आईपीएल में चार साल बाद शतक ठोका है और गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Virat Kohli Century SRH vs RCB: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम दौर में हैं और इसका रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका नशा तब और गहरा हो गया जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डैशिंग प्लेयर विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी खेल दिखाया, कोहली ने हैदराबाद के प्लेयर्स की ऐसी पिटाई की जिसकी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी। कोहली ने 63 गेंदों पर शानदार शतक ठोंका, जो कि काफी बातों के लिए यादगार रहेगा। मालूम हो कि कोहली ने अपने विराट खेल में 2 चौके और 4 छक्के जड़े, जिस वक्त मैदान पर उनका आतिशी खेल चल रहा था उस वक्त पब्लिक स्टेडियम में तालियां बजा-बजा कर विराट-विराट चिल्ला रही थी।
खिलाड़ियों ने 90 डिग्री का सलाम ठोंका
यूं तो आईपीएल का हर मैच काफी रोमांचकारी होता है और ये क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन देता है लेकिन गुरुवार की शाम कोहली ने अपने फैंस को मनोरंजन का डबल डोज दे दिया। कोहली की इस शानदार पारी को खिलाड़ियों ने खड़े होकर सम्मान दिया और भरे मैदान पर उन्हें 90 डिग्री का सलाम ठोंका। ये अनोखा नजारा अभी तक इस आईपीएल सीजन में नहीं देखा गया था, आम तौर पर किसी बड़े खिलाड़ी के आने पर लोग Standing Ovation देते हैं लेकिन पहली बार मैदान पर शतक जड़ने वाले खिलाड़ी के लिए पूरी टीम ने ऐसा किया है।
सोशल मीडिया पर छाए कोहली
कोहली को Standing Ovation देने वाली तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई हैं और लोग जमकर इसपर कमेंट कर रहे हैं। कोहली ने आईपीएल में कल अपने करियर का 6वां शतक जड़ा है और इसी के साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।
कोहली और फॉफ ने खेला शानदार खेल
गौरतलब है कि राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 186 रनों की चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दी थी, जिसे कि कोहली और फॉफ डु प्लेसी ने काफी आसान कर दिया। इस शानदार जीत के बाद कोहली के फैंस की उम्मीदें अभी जिंदा है क्योंकि बैंगलोर के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है।
अनुष्का ने कहा- 'ये तो बम है...'
आपको बता दें कि इस शानदार खेल के बाद कोहली को चारों तरफ से बधाईयां मिल रही है, लेकिन सबसे खूबसूरत बात उनके लिए उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कही है। अपने हसबैंड के धांसू खेल के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने कोहली के शॉट की तस्वारों का एक कोलार्ज बनाया है और लिखा है कि ये तो बम (पटाखे की इमोजी लगाते हुए), वाह! क्या शानदार पारी है।'
कोहली ने किया अनुष्का को Video Call
अनुष्का का ये रिएक्शन इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी भी काफी तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications