'हम निराश हैं लेकिन...,' IPL 2023 से बाहर होने के बाद विराट ने तोड़ी चुप्पी, फैंस के नाम लिखा भावुक संदेश

IPL 2023: आरसीबी के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद विराट कोहली ने एक इमोशनल नोट लिखा है। आरसीबी आईपीएल प्लेऑफ में शामिल होने की रेस में गुजरात के खिलाफ मिली करारी हार के बाद बाहर हो गई।

virat kohli

IPL 2023: आईपीएल 2023 का आखिरी लीग स्टेज मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया गया। इस रोचक मुकाबले में टाइटंस ने चैलेंजर्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही आरसीबी का प्लेऑफ में जाने का सपना भी टूट गया। आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद, अब सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, कोहली के हर संभव प्रयास के बाद भी जब आरसीबी को प्लेऑफ में जगह नहीं मिली, तो इसकी निराशा स्टार क्रिकेटर के चेहरे पर साफ नजर आई। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए आईपीएल 2023 के सफर को भी शेयर किया। इस दौरान उनके शब्दों में भावुकता को भी साफ देखा जा सकता है।

विराट कोहली ने आरसीबी (RCB) के फैंस के लिए भावुक संदेश के जरिए उनका धन्यवाद किया है। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज ने वादा भी किया है कि टीम अगले सीजन एक बार फिर दमदार वापसी करेगी।

कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा, 'यह ऐसा सीजन रहा, जिसमें कई शानदार पल मिले, लेकिन दुर्भाग्य से हम अपने लक्ष्य से दूर ही रह गए। हम निराश हैं लेकिन हम अपना सिर ऊंचा रखेंगे। जो हमारे फैंस हमरा कदम-कदम पर साथ दे रहे हैं, हम उनके आभारी हैं।'

दरअसल, आईपीएल के आखिरी लीग स्टेज मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बैंगलोर को मात दी। आरसीबी के आईपीएल से बाहर होने के बाद ट्विटर पर कोहली ने पूरे सीजन में बेंगलुरू के प्रशंसकों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने आईपीएल 2023 के मैच नंबर 70 में पांड्या एंड कंपनी के खिलाफ शानदार पारी खेली। हालांकि, कोहली की रिकॉर्ड तोड़ने वाली पारी व्यर्थ चली गई, क्योंकि शुभमन गिल की शानदार पारी ने हाई स्कोर वाले मुकाबले में आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। गिल ने 52 गेदों 104 रनों के साथ आरसीबी की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया।

ये भी पढ़ें- VIDEO: विराट कोहली ने गुस्से में फेंकी बोतल, जमीन पर लेटे नजर आए सिराज, गिल ने अलग अंदाज में फैंस को किया सलाम

दरअसल, आईपीएल के 16वें सीजन में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने नए सीजन में लगातार दो शतक लगाकार एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सात शतक के साथ क्रिस गेल का (6 शतक) रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+