VIDEO: विराट कोहली ने गुस्से में फेंकी बोतल, जमीन पर लेटे नजर आए सिराज, गिल ने अलग अंदाज में फैंस को किया सलाम
IPL 2023: आईपीएल के आखिरी लीग मैच में शुभमन गिल के दूसरे आईपीएल शतक ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, गिल के शानदार प्रदर्शन के कारण गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया।

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 का आखिरी लीग स्टेज मैच गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया गया। इस रोचक मुकाबले में टाइटंस ने चैलेंजर्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही आरसीबी का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।
कोहली का शतक भी टीम को प्लेऑफ में एंट्री नहीं दिला सका, क्योंकि शुभमन गिल की नाबाद शतकीय पारी ने आरसीबी के सपने को तहस-नहस कर दिया। इस मैच के बाद कोहली, गिल और सिराज के रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विराट कोहली ने एक के बाद एक शतक लगाते हुए आईपीएल में अपना 7वां शतक पूरा कर लिया है। हालांकि ये अलग बात है कि, उनका शतक आरसीबी को प्लेऑफ में जगह नहीं दिला सका, क्योंकि शुभमन गिल के सीजन के दूसरे शतक ने कोहली के प्रयासों पर पानी फेर दिया और आरसीबी को एक बुरी याद के साथ वापस घर भेज दिया।
वहीं मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद 16 अंकों की छलांग लगाकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। दरअसल, आरसीबी और एमआई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत थी, लेकिन गिल ने 52 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, और लीग में 10वीं जीत के साथ 20 अंक पूरे कर लिए।
आरसीबी के 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। साहा के आउट होते ही शुभमन गिल और विजय शंकर ने मोर्चा संभाला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। विजय शंकर 35 गेंद में 53 रन बनाए तो वहीं दूसरे छोर पर शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने मैदान पर फैंस को अपना दीवाना बना दिया। गिल ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। इसके साथ ही सीजन का अपना दूसरा शतक भी पूरा किया।
ये भी पढ़ें-IPL 2023 Playoff Schedule: प्लेऑफ की जंग के लिए तैयार हैं चारों टीम, जानें कब-कहां होगी भिड़ंत, ये रहा शेड्यूल
जीटी के जीत के बाद आरसीबी डगआउट में सन्नाटा पसर गया। जहां कोहली को भी जमीन पर पानी की बोतल फेंकते हुए देखा गया। दूसरी ओर कैमरे ने सिराज को उस वक्त कैद किया, जब वह हार के बाद दुखी होकर पिच पर लेटे नजर आए। वहीं गिल ने शानदार अंदाजा में अपने शतक के बाद अपना सिर झुकाकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया।












Click it and Unblock the Notifications